बाल विवाह के खिलाफ चन्दौली पुलिस का बड़ा अभियान! नुक्कड़ नाटक और फिल्म से जगाई जागरूकता

विशेष रिपोर्ट

अनुराग सिंह बिष्ट

उत्तर प्रदेश/ चंदौली

*बाल विवाह के खिलाफ चन्दौली पुलिस का बड़ा अभियान! नुक्कड़ नाटक और फिल्म से जगाई जागरूकता*

*चन्दौली।* बाल विवाह और सामाजिक कुरीतियों पर रोक लगाने के लिए चन्दौली पुलिस ने जागरूकता अभियान तेज कर दिया है। *पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल* के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत थाना चकिया क्षेत्र में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

क्षेत्राधिकारी लाइन *डॉ. चारु द्विवेदी* और *क्षेत्राधिकारी चकिया अजीत सिंह चौहान* के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक और *‘बढ़ते बच्चे’ लघु फिल्म* के माध्यम से बाल विवाह के दुष्परिणामों, बालिकाओं के अधिकारों और शिक्षा के महत्व को समझाया गया।

कार्यक्रम में मिशन शक्ति टीम, मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान की परियोजना समन्वयक शहनाज बानो तथा संबंधित विभागों ने सहभागिता की। पुलिस ने लोगों से बाल विवाह जैसी कुप्रथा को रोकने और बच्चों के सुरक्षित बचपन व उज्ज्वल भविष्य के लिए आगे आने की अपील की।

इस दौरान एएचटी प्रभारी निरीक्षक राघवेन्द्र प्रताप सिंह, प्रभारी निरीक्षक चकिया संजय सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

प्रधान संपादक विशेष रिपोर्ट

×
Date : 20 October 2026 Posted By : NEWS-DESK
बाल विवाह के खिलाफ चन्दौली पुलिस का बड़ा अभियान! नुक्कड़ नाटक और फिल्म से जगाई जागरूकता
News Image

विशेष रिपोर्ट

अनुराग सिंह बिष्ट

उत्तर प्रदेश/ चंदौली

*बाल विवाह के खिलाफ चन्दौली पुलिस का बड़ा अभियान! नुक्कड़ नाटक और फिल्म से जगाई जागरूकता*

*चन्दौली।* बाल विवाह और सामाजिक कुरीतियों पर रोक लगाने के लिए चन्दौली पुलिस ने जागरूकता अभियान तेज कर दिया है। *पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल* के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत थाना चकिया क्षेत्र में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

क्षेत्राधिकारी लाइन *डॉ. चारु द्विवेदी* और *क्षेत्राधिकारी चकिया अजीत सिंह चौहान* के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक और *‘बढ़ते बच्चे’ लघु फिल्म* के माध्यम से बाल विवाह के दुष्परिणामों, बालिकाओं के अधिकारों और शिक्षा के महत्व को समझाया गया।

कार्यक्रम में मिशन शक्ति टीम, मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान की परियोजना समन्वयक शहनाज बानो तथा संबंधित विभागों ने सहभागिता की। पुलिस ने लोगों से बाल विवाह जैसी कुप्रथा को रोकने और बच्चों के सुरक्षित बचपन व उज्ज्वल भविष्य के लिए आगे आने की अपील की।

इस दौरान एएचटी प्रभारी निरीक्षक राघवेन्द्र प्रताप सिंह, प्रभारी निरीक्षक चकिया संजय सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

प्रधान संपादक विशेष रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *