Varanasi:वायु सेना के एयर शो को लेकर नगर निगम सजग, नगर आयुक्त ने परखीं घाटों की व्यवस्थाएं

विशेष रिपोर्ट

अनुराग सिंह बिष्ट

उत्तर प्रदेश/ वाराणसी

​वाराणसी:भारतीय वायु सेना दिवस की 94वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में नमो घाट पर होने वाले भव्य ‘हवाई प्रदर्शन’ (एयर शो) को लेकर नगर निगम प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इस क्रम में रविवार आयुक्त हिमांशु नागपाल ने तैयारियों का जायजा भी लिया । उन्होंने राजघाट से लेकर सभी घाटों तक पैदल चलकर क्षेत्र का निरीक्षण किया और एक-एक व्यवस्था को बारीकी से परखा।

​निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने सफाई कर्मचारियों और संबंधित अधिकारियों को कड़ी हिदायत दी कि घाटों और संपर्क मार्गों पर साफ-सफाई में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने जोनल अधिकारियों को निर्देश दिए कि मार्गों से तुरंत अतिक्रमण हटाया जाए और मलवे आदि को पूरी तरह साफ कराया जाए। इस दौरान नगर आयुक्त के साथ जोनल अधिकारी पवन गुप्ता, अधिशासी अभियंता विकास कुरील, जेई सिद्धार्थ और अन्य संबंधित सफाई एवं निगम के अधिकारी भी मौजूद रहे, जिन्होंने घाटों से लेकर गलियों तक की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

×
Date : 19 October 2026 Posted By : NEWS-DESK
Varanasi:वायु सेना के एयर शो को लेकर नगर निगम सजग, नगर आयुक्त ने परखीं घाटों की व्यवस्थाएं
News Image

विशेष रिपोर्ट

अनुराग सिंह बिष्ट

उत्तर प्रदेश/ वाराणसी

Varanasi:वायु सेना के एयर शो को लेकर नगर निगम सजग, नगर आयुक्त ने परखीं घाटों की व्यवस्थाएं

​वाराणसी:भारतीय वायु सेना दिवस की 94वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में नमो घाट पर होने वाले भव्य 'हवाई प्रदर्शन' (एयर शो) को लेकर नगर निगम प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इस क्रम में रविवार आयुक्त हिमांशु नागपाल ने तैयारियों का जायजा भी लिया । उन्होंने राजघाट से लेकर सभी घाटों तक पैदल चलकर क्षेत्र का निरीक्षण किया और एक-एक व्यवस्था को बारीकी से परखा।

​निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने सफाई कर्मचारियों और संबंधित अधिकारियों को कड़ी हिदायत दी कि घाटों और संपर्क मार्गों पर साफ-सफाई में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने जोनल अधिकारियों को निर्देश दिए कि मार्गों से तुरंत अतिक्रमण हटाया जाए और मलवे आदि को पूरी तरह साफ कराया जाए। इस दौरान नगर आयुक्त के साथ जोनल अधिकारी पवन गुप्ता, अधिशासी अभियंता विकास कुरील, जेई सिद्धार्थ और अन्य संबंधित सफाई एवं निगम के अधिकारी भी मौजूद रहे, जिन्होंने घाटों से लेकर गलियों तक की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *