विशेष रिपोर्ट
अनुराग सिंह बिष्ट
उत्तर प्रदेश/ वाराणसी
इन्श्योरेन्स पॉलिसी का प्रिमियम भरने, अपडेट कराने व लाभ दिलाने के नाम पर अवैध रूप से साइबर ठगी करने वाले गैंग के सरगना सहित 02 शातिर साइबर अपराधी गिरफ्तार उनके कब्जे से घटना मे प्रयुक्त मोबाइल फोन तथा नकदी बरामद।
दिनांक 08.07.2026 को रमेश (काल्पनिक नाम) निवासी वाराणसी द्वारा थाना साइबर क्राइम वाराणसी पर प्रार्थना पत्र इस आशय से प्रस्तुत किया गया कि उनके साथ किन्ही अज्ञात साइबर अपराधियो द्वारा PNB Bank में PNB Met Life पर किये गये Insurance पर अत्यधिक बोनस देने व अधिक पैसो का लाभ देने की बात बताकर अलग-2 खातो में अलग- अलग दिनांक पर कई बार में कुल 1172190/- रूपये की साइबर ठगी कर ली गयी। जिसपर उच्चाधिकारीगण के आदेश निर्देश के क्रम में थाना हाजा पर मु0अ0सं0 0029/2026 धारा 318(4) बीएनएस व 66डी आई0टी0 एक्ट पंजीकृत किया गया व साक्ष्य के आधार पर धारा 317(2), 61(2)(क) बी.एन.एस. व 66 सी आई.टी.एक्ट व 42(3)(e) Telecommunication Act 2023 की बढोतरी की गयी। जिसकी विवेचना निरीक्षक श्री विपिन कुमार को दी गयी ।
उक्त प्रकरण के दृष्टिगत श्रीमान पुलिस आयुक्त महोदय श्री मोहित अग्रवाल, पुलिस उपायुक्त साइबर अपराध सुश्री नीतू कादयान व अपर पुलिस उपायुक्त अपराध श्री नृपेन्द्र द्वारा टीम गठित कर त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देश किया गया जिसके पश्चात थाना साइबर क्राइम वाराणसी से सहायक पुलिस आयुक्त साइबर अपराध श्री अपूर्व पाण्डेय के नेतृत्व मे एक टीम गठन कर उक्त घटना के अनावरण हेतु, आगरा उत्तर प्रदेश व दिल्ली के विभिन्न स्थानों पर पतारसी सुरागरसी व गिरफ्तारी हेतु टीम रवाना किया गया, उक्त टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दिनांक 13.10.2026 को 02 शातिर अपराधी को आगरा से गिरफ्तार किया गया है जिनके पास से मोबाइल फोन व नकदी बरामद की गयी है।
अपराध करने का तरीका-
घटना में शामिल साइबर अपराधियों द्वारा विभिन्न व्यक्तियों जिनका पूर्व में कभी Insurance व पॉलिसी धारक होते है उनसे रैंडमली कांल कर Insurance पॉलिसी का प्रिमियम भरने, अपडेट कराने व लाभ दिलाने के लिए अपने झांसे मे फसाकर Insurance का कर्मचारी एवं अधिकारी बताकर प्रिमियम का ज्यादा लाभ दिलवाने हेतु प्रिमियम धारको को अपने झांसे में लेकर अवैध साइबर ठगी कर ली जाती है और इन पैसो को यह लोग अपने अन्य सिंडिकेट के माध्यम से खुलवाये गये फर्जी म्यूल बैंक खातो मे भेजकर रोटेट कराते हुए विभिन्न माध्यम से कैश निकाल लिया जाता है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1- रंजन कुमार पुत्र बालेश्वर पासवान निवासी – मकान नंबर 678 सेक्टर 10 आवास विकास कालोनी बोदला
सिकन्दरा आगरा उ0प्र0 उम्र 36 वर्ष।
2. देवेश प्रताप सिंह उर्फ देवेश धाकरे पुत्र विमल प्रताप सिंह वर्तमान पता – मकान नंबर 401 तीसरा तल
महर्षिपुरम कालोनी के.आर. नगर सिकन्दरा आगरा उ0प्र0। उम्र 42 वर्ष।
आपराधिक इतिहास का विवरण-
मु0अ0सं0 0131/2024 धारा 34, 419, 420, 467, 468, 471 भादवि 66D IT Act थाना साइबर क्राइम
पुलिस थाना आगरा उत्तर प्रदेश।
नोटः- अभियुक्तगण के विरूद्व अन्य आपराधिक मामलो की जानकारी की जा रही है।
बरामदगी का विवरण-
• आई फोन- 01 अदद
• एण्ड्रायड मोबाइल फोन- 01 अदद।
• नकद धनराशि- 45250/- रूपया।
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण-
• प्रभारी निरीक्षक श्री उदयवीर सिह
• निरीक्षक श्री विपिन कुमार
• उ0नि0 संजीव कनौजिया
• हे0का0 गौतम कुमार
• का0 पृथ्वीराज सिंह
• का0 सूर्यभान सिंह
• का0 मुकेश कुमार
• मु0आ0 चालक विजय कुमार!




