लखनऊ ब्रेकिंग।
यूपी/ हेड
राजीव आनंद
एलडीए अधिकारियों ने बेच दी पार्क की जमीन, बन गया कमर्शियल काम्पलेक्स।

👉 पार्क की भूमि को किस अधिकारी ने किया आवंटन।
पार्क की भूमि का आवंटन करने वाले अधिकारियों पर शिकायत के बाद कार्यवाही क्यों नहीं-?

लखनऊ विकास प्राधिकरण मे तैनाती के बाद प्रभावशाली उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार व उनकी टी-सीरीज के द्वारा विकास आदि के नाम पर सरकारी धन की बड़े पैमाने पर लूट की जा रही है वहीं भ्रष्टाचारी अधिकारी विभिन्न मामलों में होने वाली शिकायत के शिकायतकर्ताओं को पेशेवर होने का आरोप लगाते हैं लेकिन जमीनी हकीकत में प्राधिकरण के भ्रष्टाचारी विकास आदि के नाम पर सरकारी धन की लूट करने वाले पेशेवर प्रतीत हो रहे हैं।
जानकारी के अनुसार प्राधिकरण अधिकारियों द्वारा आवासीय योजनाओं मे नाली सड़क पार्क आदि के विकास के नाम पर अवंटियों से 60% विकास शुल्क वसूली करने के बाद पार्क की भूमि को ही लगभग आधा दर्जन लोगों को आवंटन के बाद बिक्रय कर दिया गया।पार्क की भूमि को विक्रय किए जाने के मामले की प्राधिकरण उपाध्यक्ष तथा प्रमुख सचिव आवास एवं शहरी नियोजन से शिकायत करने के बाद भी पार्क की भूमि को आवंटन कर बिक्री करने वाले प्राधिकरण के भ्रष्टाचारी अधिकारियों पर कोई कार्यवाही नहीं की गई और न ही पार्क की भूमि का विधि विरुद्ध आवंटन निरस्त किया गया। अवंटियो के द्वारा आवासीय उपयोग न करके कमर्शियल कंपलेक्स तैयार करवाया जा रहा है, पार्क की भूमि का आवासीय आवंटन के बाद आवंटियों के द्वारा संयुक्त रूप से अवैध व्यावसायिक निर्माण की आइजीआरएस पोर्टल पर की गई शिकायत के बाद भी प्राधिकरण अधिकारियों के द्वारा सील करने के बाद पार्क की आवंटित भूमि पर निर्माणाधीन काम्पलेक्स का समन करवाकर मामले की अंत्येष्टि करवा दी गई।इतना ही नहीं प्रभावशाली आवंटियों के द्वारा समन प्रक्रिया के दौरान प्राधिकरण में दिए गए शपथ पत्र के बाद भी समनीय भूभाग को न तोड़कर की मानचित्र नियमों के विपरीत संपूर्ण पार्क के भू भाग पर कमर्शियल कंपलेक्स तैयार करवा दिया गया।क्रमशः आगे۔۔۔۔۔۔۔?





