विशेष रिपोर्ट
अनुराग सिंह बिष्ट
राजधानी/ लखनऊ
*मिशन शक्ति 6.0: छात्राओं को महिला सुरक्षा और अधिकारों के प्रति किया जागरूक*
लखनऊ। शारदीय नवरात्रि के अवसर पर मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत 14 अक्टूबर को कैसरबाग पुलिस की ओर से महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तीकरण के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस उपायुक्त पश्चिमी के निर्देशन में कैसरबाग चौराहे पर अमीनाबाद डिग्री कॉलेज तथा कस्तूरबा गांधी इंटर कॉलेज व नवयुग कन्या शिक्षा निकेतन डिग्री कॉलेज में छात्राओं को जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने छात्राओं और महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों, महिला सुरक्षा, आत्मनिर्भरता तथा शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही महिलाओं को किसी भी प्रकार के उत्पीड़न, छेड़छाड़ या हिंसा के विरुद्ध आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया गया।
पुलिस टीम ने महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर वित्तीय धोखाधड़ी के लिए 1930 तथा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 की जानकारी दी। छात्राओं को बताया गया कि किसी भी विषम परिस्थिति में घबराने के बजाय तत्काल पुलिस की सहायता लें।
अभियान के दौरान यातायात नियमों के प्रति भी जागरूक किया गया। पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान तथा स्वावलंबन सुनिश्चित करने के लिए जनसहभागिता की अपील की।




