यूपीपीसीएल (मुख्यालय) ने जीता टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब।

मेरठ।

यूपी/हेड 

राजीव आनन्द 

यूपीपीसीएल (मुख्यालय) ने जीता 52वीं अंतर डिस्कॉम/परियोजना टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब।

फाइनल में अनपरा थर्मल परियोजना को 5 विकेट से हराया, किरण कुमार बने मैन ऑफ द मैच और राम प्रकाश को मिला मैन ऑफ द सीरीज का खिताब।

मेरठ के गांधी बाग मैदान पर आयोजित 52वीं अंतर डिस्कॉम/परियोजना टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में कप्तान अंकित यादव एवं टीम प्रबंधक चन्द्रेश तोमर के नेतृत्व में यूपीपीसीएल (मुख्यालय) की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अनपरा थर्मल परियोजना को 5 विकेट से पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया।

फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अनपरा थर्मल परियोजना की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 129 रन बनाए। टीम की ओर से अंजनी मिश्रा ने 33 रन और दिनेश पनिका ने 25 रन का योगदान दिया।

यूपीपीसीएल (मुख्यालय) की ओर से किरण कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट हासिल किए, जबकि बिपिन और अंकित ने 2-2 विकेट लेकर विपक्षी टीम को सीमित स्कोर पर रोकने में अहम भूमिका निभाई।

130 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूपीपीसीएल (मुख्यालय) की टीम ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए मात्र 18.3 ओवर में 5 विकेट खोकर 133 रन बना लिए और मुकाबला 5 विकेट से जीत लिया।

टीम की जीत में सौरभ कुमार की विस्फोटक बल्लेबाजी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने मात्र 17 गेंदों पर शानदार 38 रन बनाए। इसके अतिरिक्त विक्रम ने 20 रन, राम प्रकाश ने 19 रन और उपकप्तान विकास सिंह ने 18 रन बनाकर टीम की जीत में अहम योगदान दिया।

फाइनल मुकाबले में शानदार गेंदबाजी के लिए किरण कुमार को मैन ऑफ द मैच के खिताब से सम्मानित किया गया। वहीं, पूरी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए यूपीपीसीएल (मुख्यालय) के राम प्रकाश को मैन ऑफ द सीरीज का खिताब प्रदान किया गया।

इस जीत के साथ यूपीपीसीएल (मुख्यालय) ने प्रतियोगिता की ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

×
Date : 09 October 2026 Posted By : NEWS-DESK
यूपीपीसीएल (मुख्यालय) ने जीता टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब।
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *