विशेष रिपोर्ट
अनुराग सिंह बिष्ट
उत्तर प्रदेश/ औरैया
*यूपी के औरैया में अजब प्रेम की गजब कहानी: 75 वर्षीय रामसुगर और 30 वर्षीय ब्लॉगर रानी की शादी*
औरैया। औरैया जिले से अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। दरअसल, सदर कोतवाली क्षेत्र के दयालपुर निवासी इंस्टाग्राम ब्लॉगर रानी और सहार के अरियारी गांव निवासी रामसुगर की प्रेम कहानी इन दिनों चर्चा में है.।
चर्चा का मुख्य कारण है कि रामसुगर 75 साल के हैं और ब्लॉगर रानी 30 साल की हैं, इन दोनों की पूरे रीति-रिवाज से शादी करने की तैयारी चल रही। पूरे गांव में खुशी का माहौल है..
कमबख्त इश्क कुछ नहीं जानता न मानता है, सहार ब्लॉक के अरियारी गांव में रहने वाले 75 वर्षीय रामसुगर और 30 वर्षीय इंस्टाग्राम ब्लॉगर रानी की कहानी भी कुछ ऐसी है..
दोनों के बीच बढ़ी नजदीकियां अब शादी के रिश्ते में बदलने जा रही हैं। करीब एक सप्ताह पहले दोनों की सगाई हुई, तब क्षेत्र में इस अनोखी प्रेम कहानी को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है..
*75 साल के बुजुर्ग रामसुगर को 30 साल की रानी से हुआ प्यार*
*रामसुगर ने बताया कि रानी का पिछले दो वर्षों से उनके घर आना-जाना था। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और धीरे-धीरे यह रिश्ता प्यार में बदल गया। अब दोनों ने साथ जीवन बिताने का फैसला किया है*
*रामसुगर की बेटी भी यूट्यूबर*
रामसुगर की पुत्री राधा भी यूट्यूबर हैं। राधा के मुताबिक, उनकी मां का करीब सात वर्ष पहले निधन हो गया था। उन्होंने बताया कि रानी उनके घर आती थीं और परिवार के साथ मिलकर वीडियो शूट भी करती थीं। इसी दौरान रामसुगर और रानी के बीच प्रेम संबंध शुरू हो गया।सगाई समारोह का वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड होने के बाद यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। अब लोगों को दोनों की शादी की तारीख और समारोह का इंतजार है..!!




