विशेष रिपोर्ट
अनुराग सिंह बिष्ट
राजधानी/ लखनऊ
*चाँदी की डांडियों का बढ़ा क्रेज*
__________________________
👉*गरबा से लेकर पूजा-अर्चना तक खास मांग*
👉*नवरात्रि में चौक सर्राफा बाजार में आकर्षण का केंद्र बनीं चाँदी की डांडियाँ*
*लखनऊ*। नवरात्रि के पावन पर्व पर इस बार चाँदी की डांडियाँ लोगों के बीच खास आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। डांडिया-गरबा खेलने के लिए चाँदी की डांडियों के साथ-साथ भगवान को अर्पित करने तथा पूजा-अर्चना में उपयोग के लिए छोटी चाँदी की डांडियों की भी मांग बढ़ी है।
चाँदी की डांडियाँ आकर्षक डिजाइन, पारंपरिक कारीगरी और शुभ प्रतीकात्मक महत्व के साथ तैयार की जा रही हैं। इन्हें नवरात्रि उत्सव में गरबा-डांडिया खेलने के अलावा पूजा, मंदिर में अर्पण और शुभ उपहार के रूप में भी पसंद किया जा रहा है।
चौक सर्राफा एसोसिएशन के महामंत्री एवं ऑल इंडिया ज्वेलर्स एंड गोल्डस्मिथ फेडरेशन (CAIT विंग), उत्तर प्रदेश के संयोजक विनोद माहेश्वरी ने बताया कि नवरात्रि के दौरान ग्राहकों की पसंद में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। पारंपरिक पूजा सामग्री के साथ चाँदी की आकर्षक और उपयोगी वस्तुओं की मांग भी बढ़ रही है। इसी क्रम में चाँदी की डांडियाँ ग्राहकों को विशेष रूप से आकर्षित कर रही हैं।
उन्होंने बताया कि गरबा-डांडिया खेलने के लिए बड़ी डांडियों से लेकर भगवान को अर्पित करने के लिए छोटी डांडियों तक, विभिन्न डिजाइन और आकार उपलब्ध हैं। धार्मिक आस्था, परंपरा और आधुनिक पसंद का यह सुंदर संगम लोगों को खूब पसंद आ रहा है।




