लखनऊ।
यूपी/हेड
राजीव आनन्द
राजधानी में मौत को दावत देता अवैध निर्माण, LDA की कर्मचारियों की मिलीभगत।
नगर निगम जोन 6 न्यू हैदरगंज, चोरघाटी केम्पल रोड (संजय होटल के सामने) में अवैध निर्माण का खतरनाक खेल चल रहा है।
आमने-सामने बन रही दो बिल्डिंगों की तीसरी मंजिल को सड़क के ऊपर RCC स्लैब डालकर जोड़ दिया गया है। नीचे से रोज सैकड़ों लोग, बच्चे, महिलाएं निकलती हैं।
ये स्लैब बिना बीम-कॉलम के हवा में लटका है, कभी भी भरभराकर गिर सकता है और बड़ा हादसा हो सकता है।
यह सीधे तौर पर हत्या के प्रयास जैसा है। अगर कल कोई जनहानि हुई तो इसकी पूरी जिम्मेदारी LDA की होगी। फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस का रास्ता भी बंद हो गया है।
इतना बड़ा अवैध निर्माण LDA की बिना मिलीभगत के संभव ही नहीं। स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री से जांच और तत्काल ध्वस्तीकरण की मांग की है।




