नई दिल्ली
यूपी/हेड
राजीव आनन्द
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वोट चोरी मुद्दे पर सड़क पर ही लेट गईं।
वोट चोरी के मुद्दे पर विपक्ष जंतर-मंतर की ओर प्रदर्शन के लिए जा रहा था।
मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को रोक दिया।

पुलिस ने कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी को हिरासत में लेकर बस में बैठाया,बस से दिए बयान में प्रियंका गांधी ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला, उन्होंने कहा कि सरकार हर जगह विपक्ष के प्रदर्शन को रोक रही है, प्रियंका गांधी ने कहा कि सरकार को हटाने के लिए अब कोई और रास्ता नहीं है, और देशवासियों से सरकार को हटाने की अपील की, उन्होंने कहा कि अगर इस बार सरकार नहीं हटाई गई तो देश खाई में चला जाएगा।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी वोट चोरी मुद्दे पर जंतर मंतर पर डटे रहे,और कांग्रेस कार्यकर्ता, यूथ भी भरी संख्या मे प्रदर्शन मे सड़कों पर डटे रहे।




