लखनऊ में दो दोस्तों का मर्डर, चलती थार से घाघरा में फेंका शव

वरिष्ठ क्राइम संवाददाता

दिलीप सिंह रावत

राजधानी/ लखनऊ

लखनऊ में दो दोस्तों का मर्डर, चलती थार से घाघरा में फेंका शव…!

लखनऊ में KGMU के नर्सिंग अफसर पवन कुमार गर्ग और उनके दोस्त सचिन विश्वकर्मा की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। दोनों पांच दिन से लापता थे। आरोपियों ने उन्हें प्रॉपर्टी दिखाने के बहाने बुलाया, फिर अलग-अलग कमरों में बंधक बनाकर 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी। रकम नहीं मिलने पर दोनों की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी गई और सबूत मिटाने के लिए शव घाघरा नदी में फेंक दिए गए।

पुलिस के मुताबिक, वारदात 27-28 सितंबर की रात की है। पवन अपने दोस्त सचिन के साथ प्रॉपर्टी देखने निकले थे। मुख्य आरोपी नितिन मिश्रा को जानकारी थी कि पवन के पास जमीन खरीदने के लिए 50 से 60 लाख रुपये हैं। इसी रकम के लालच में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर अपहरण और फिरौती की साजिश रची।

×
Date : 03 October 2026 Posted By : NEWS-DESK
लखनऊ में दो दोस्तों का मर्डर, चलती थार से घाघरा में फेंका शव
News Image

वरिष्ठ क्राइम संवाददाता

दिलीप सिंह रावत

राजधानी/ लखनऊ

लखनऊ में दो दोस्तों का मर्डर, चलती थार से घाघरा में फेंका शव...!

लखनऊ में KGMU के नर्सिंग अफसर पवन कुमार गर्ग और उनके दोस्त सचिन विश्वकर्मा की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। दोनों पांच दिन से लापता थे। आरोपियों ने उन्हें प्रॉपर्टी दिखाने के बहाने बुलाया, फिर अलग-अलग कमरों में बंधक बनाकर 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी। रकम नहीं मिलने पर दोनों की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी गई और सबूत मिटाने के लिए शव घाघरा नदी में फेंक दिए गए।

पुलिस के मुताबिक, वारदात 27-28 सितंबर की रात की है। पवन अपने दोस्त सचिन के साथ प्रॉपर्टी देखने निकले थे। मुख्य आरोपी नितिन मिश्रा को जानकारी थी कि पवन के पास जमीन खरीदने के लिए 50 से 60 लाख रुपये हैं। इसी रकम के लालच में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर अपहरण और फिरौती की साजिश रची।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *