वरिष्ठ संवाददाता
अमित सिंह बिष्ट
राजधानी/ लखनऊ
*गांधी और स्वराज के मायने विषय पर हुई संगोष्ठी*
__________________________
*लखनऊ*। युवा शक्ति संगठन द्वारा गांधी जयंती के अवसर पर नीलगिरी स्थित इंदिरा नगर कार्यालय पर गांधी और स्वराज के मायने विषय पर वक्ताओं ने व्याख्यान दिया । विशेष रूप से मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रमन मैग्सेसे पुरस्कृत सामाजिक कार्यकर्ता डॉ संदीप पाण्डेय ने कहा कि प्रगतिशील समाज कि कल्पना बिना गांधी के विचारों के अधूरा है। आत्मसंयम ,नियंत्रण और सत्य के मार्ग का अनुसरण व्यक्ति और व्यक्ति से स्वस्थ समाज कि तरफ जाता है ।वहीं संगठन संयोजक गौरव सिंह ने कहा कि महात्मा गाँधी के विचारों की प्रासंगिकता और भी बढ़ जाती है जब देश में बेरोजगारी चरम पर हो शिक्षा और स्वास्थ का व्यवसायीकरण हो जाए।
छोटे उद्योगों को बढ़ावा देना , गाँवों को स्वावलंबी बनाने की नीति कि आवश्यकता है ।
शिक्षित युवाओं में बढ़ती बेरोजगारी पर चिंता व्यक्त करते हुए यूपी में रिक्त पड़े लगभग 5 लाख सरकारी पदों को पारदर्शी प्रक्रिया से भरने ,संविदा प्रथा खत्म करने , राष्ट्रीय रोजगार गारंटी कानून बनाने की मांग की ।आज संगोष्ठी में उपस्थित युवाओं ने मांगे पूर्ण नहीं होने पर गांधी के विचारों पर चलकर सत्याग्रह करने का संकल्प लिया ।
आज संगोष्ठी में डॉ संदीप पाण्डेय ,संयोजक गौरव सिंह,राहुल प्रताप,अमित श्रीवास्तव,सुधीर सिंह,रमेश चौरसिया,जयहिंद यादव, अनिल मौर्य ,अमित मौर्या,शुभम ,मृत्युंजय,
राहुल राय ,शिवम सिंह ,दुष्यंत,सौरव,राहुल राजकुमार ,रवि ,जुनैद, तौसीफ सहित युवा साथी उपस्थित रहे!




