लखनऊ
यूपी/हेड
राजीव आनंद
अवध कॉलेजिएट के मोहान शाखा में भव्य गुरमत एवं कीर्तन समागम का आयोजन, बड़ी संख्या में संगत हुई निहाल।

अवध कॉलेजिएट स्कूल, मोहान कैंपस में शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 को भव्य गुरमत एवं कीर्तन समागम का आयोजन किया गया। समागम में विश्व प्रसिद्ध भाई हरिंदर सिंह जी निर्वैर खालसा जत्था यू.के. ने गुरबाणी कीर्तन के माध्यम से साध संगत को गुरु साहिब की पावन शिक्षाओं से जोड़ा। कई गुरुद्वारा के प्रधानो ने इस कार्यक्रम में गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। अतिथियों का आयोजकों द्वारा स्वागत एवं सम्मान किया गया।

समागम में संस्थापक प्रबंधक श्री सर्वजीत सिंह एवं प्रबन्ध निदेशिका जतिंदर वालिया एवं डॉ. ब्रह्मजोत कौर जी सहित सभी शाखाओं के प्रधानाचार्य, प्रशासनिक अधिकारी एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
संगत की सुविधा के लिए विद्यालय प्रबंधन की ओर से बसों की विशेष व्यवस्था की गई थी।

कार्यक्रम के उपरांत सभी श्रद्धालुओं के लिए गुरु का अटूट लंगर भी आयोजित किया गया।
शाम 6 बजे से 8 बजे तक चले इस समागम में बड़ी संख्या में साध संगत ने श्रद्धापूर्वक गुरबाणी का श्रवण किया।
पूरे परिसर में आध्यात्मिक एवं भक्तिमय वातावरण बना रहा।
समागम के सफल आयोजन में अवध कॉलेजिएट प्रबन्धक श्री सर्वजीत सिंह,श्री इशप्रीत सिंह, श्री चरनजीत सिंह सहित खालसा यूथ के सभी सेवाभावी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।




