लखनऊ।
यूपी/हेड
राजीव आनन्द
मसरुर सोसायटी ने 53 मेघावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया।

लखनऊ, 2 अक्तूबर मसरूर एजूकेशनल सोसायटी के तत्वावधान में गढ़ी पीर ख़ां, ठाकुर गंज स्थित सेन्ट रोज़ पब्लिक स्कूल में 53 मेघावी छात्र छात्राओं का सम्मान समारोह डॉ जहांआरा सलीम की अध्यक्षता में धूमधाम से संपन्न हुआ।
मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव और कवित्री साजिदा सबा और विशिष्ट अतिथि डॉ सरवत तक़ी सम्मिलित रहे।
संचालन इननमा राशिद ने किया। स्कूल की प्रधानाचार्या नग़मा परवीन ने अभिभावकों का स्वागत किया और प्रबंधक डॉ मन्सूर हसन खां ने आभार व्यक्त किया।
बच्चों और अभिभावकों को संबोधित करते हुए साजिदा सबा ने कहा कि बच्चों को सम्मान मिलने पर उनकी हौसला अफ़जा़ई होती है। समाज में कुछ और करने की प्रेरणा मिलती है, उन्होंने कहा इस समय बच्चों की किरदार साज़ी पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
अभिभावक और टीचर्स इस बात पर ध्यान दें कि बच्चा शिक्षित होने के साथ साथ देश का अच्छा नागरिक भी बने ।
डॉ सरवत तक़ी ने बच्चों के स्वास्थ्य पर बात करते हुए कहा जहां तक संभव हो बच्चों को घर का बना खाना खिलाएं।
डॉ जहांआरा सलीम ने इस तरह के आयोजन पर ख़ुशी का इज़हार किया और अभिभावकों को मुबारक बाद दी।
पुरस्कार प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं के नाम इस प्रकार है, अनम परवीन,मो ज़करिया, इफ़ा बानो, फ़िलज़ा फातिमा, आलिमा मन्सूर, हिफ़ज़ा फातिमा,सुमय्या खातून, ज़ुनैरा सिद्दीकी, हम्द मुजस्सम, समीक्षा मिश्रा, अलैना,आफ़िया, भूमि गौतम, ज़रीन खान, ऐज़ा अल्वी, कुलसुम ज़हरा, राधिका मिश्रा, इरम, मानया गुप्ता, अभिजीत सेठ,ख़ुशी वर्मा, रहनुमा ,अर्शियान, अलफ़िशा, मो तलहा रज़ा, हानिया ,सुमैला, कार्तिक, मो सरफ़राज़ आदि
डॉ मन्सूर हसन खां।




