वरिष्ठ संवाददाता
अमित सिंह बिष्ट
उत्तर प्रदेश/ भदोही
पुलिस अधीक्षक भदोही अभिनव त्यागी द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल की उपस्थिति में थाना ज्ञानपुर का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने नवनिर्मित पुलिस मेस, थाना कार्यालय,
सीसीटीएनएस CCTNS कक्ष, मालखाना एवं मिशन शक्ति केंद्र (महिला हेल्प डेस्क) की व्यवस्थाओं का गहन मुआयना किया।
एसपी महोदय द्वारा अपराध रजिस्टर व अन्य अभिलेखों की जांच कर उन्हें अद्यतन रखने, गुणवत्तापूर्ण विवेचना व जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए।
साथ ही मिशन शक्ति केंद्र पर आने वाली महिला फरियादियों की समस्याओं को संवेदनशीलता से सुनकर उन पर तत्काल व प्रभावी विधिक कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया गया।




