वरिष्ठ संवाददाता
विनोद सिंह रावत
राजधानी/ दिल्ली/ गाजीपुर
दिल्ली-हावड़ा मुख्य रेलमार्ग पर बुधवार देर रात गाजीपुर में धीना और जमानियां स्टेशन के बीच डाउन लाइन की पटरी टूट गई!
गश्त कर रहे रेलकर्मी की समय रहते नजर पड़ने से बड़ा रेल हादसा टल गया!
सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारियों ने 12141 LTT-दानापुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस को रोक दिया!
रेलकर्मियों ने मौके पर क्लैंप लगाकर पटरी की अस्थायी मरम्मत की, जिसके बाद 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेनों का परिचालन शुरू कराया गया!
इस घटना के चलते सुपरफास्ट एक्सप्रेस करीब 58 मिनट की देरी से पहुंची.
इस रेलखंड पर पटरी टूटने की यह पहली घटना नहीं है!
21 अक्टूबर को जमानियां और धीना स्टेशन के बीच टूटी पटरी से 20501 अगरतला-आनंद विहार तेजस राजधानी एक्सप्रेस गुजर गई थी!
ट्रेन के चालक को झटका महसूस होने पर उन्होंने तत्काल जमानियां स्टेशन को सूचना दी थी.इसके बाद करीब एक घंटे तक रेल परिचालन बाधित रहा था!




