भाकपा माले के लखनऊ कार्यालय में पुलिस का पहरा।

लखनऊ।

यूपी/हेड 

राजीव आनन्द 

मोदी -योगी सरकार लोकतांत्रिक आन्दोलनों पर न केवल रोक लगा रही है बल्कि नेताओं को हाउस अरैस्ट कर तानाशाही थोप रही है जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह बात आज भाकपा (माले) के जिला सचिव का0 रमेश सिंह सेंगर ने प्रेस को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कही।

उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफा की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर में काक्रोच पार्टी और आइसा के आवाहन पर होने जा रहे विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम को विफल करने के लिए लखनऊ पुलिस ने आज सुबह 11 बजे से मुझे लालकुआं लखनऊ पार्टी कार्यालय में हाउस अरैस्ट कर रखा है।

उन्होंने कहा कि इंडियन एक्सप्रेस अखबार के द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार द्वारा पिछले चुनाव में भाजपा को जिताने के लिए कानून और संविधान को ताकत पर रखकर जो काम किया गया वह देश द्रोही की श्रेणी में आता है इसके बावजूद भी मोदी उसे बचाने के लिए तानाशाही थोप रही है लेकिन देश का छात्र युवा पीछे हटने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि मेरे हाऊस अरैस्ट के बावजूद भी कल दिनांक 10 अक्टूबर को लखनऊ में अपराह्न 01बजे परिवर्तन चौक से जिलाधिकारी कार्यालय तक विरोध प्रदर्शन होगा।

×
Date : 09 October 2026 Posted By : NEWS-DESK
भाकपा माले के लखनऊ कार्यालय में पुलिस का पहरा।
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *