वरिष्ठ क्राइम संवाददाता
दिलीप सिंह रावत
उत्तर प्रदेश/ वाराणसी
*यातायात माह में एक्शन मोड में वाराणसी ट्रैफिक पुलिस, इंग्लिशिया लाइन पर बिना परमिट चल रहे वाहनों पर शिकंजा*
*वाराणसी।* यातायात माह के तहत वाराणसी में ट्रैफिक पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त रुख अपना लिया है। एक नवंबर से शुरू हुए विशेष अभियान के क्रम में शुक्रवार को एडीसीपी ट्रैफिक *अंशुमान मिश्रा*, एसीपी ट्रैफिक *प्रवीण कुमार* और ट्रैफिक इंस्पेक्टर *आसिफ सिद्दीकी* खुद सड़क पर उतरे और यातायात व्यवस्था का जायजा लेते हुए कार्रवाई की।
अधिकारियों ने इंग्लिशिया लाइन तिराहे पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिना परमिट संचालित हो रहे वाहनों को पकड़कर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान वाहन चालकों को स्पष्ट चेतावनी दी गई कि यातायात नियमों की अनदेखी और बिना वैध परमिट वाहन संचालन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
ट्रैफिक पुलिस का उद्देश्य केवल चालान काटना नहीं, बल्कि वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना, सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना और शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं सुरक्षित बनाना है।
यातायात माह के दौरान पुलिस की इस सक्रियता से नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मचा हुआ है।




