वरिष्ठ संवाददाता
अमित सिंह बिष्ट
उत्तर प्रदेश/ कानपुर
अपर पुलिस आयुक्त डॉ. विपिन ताडा ने पेश की मानवता की मिसाल
कानपुर के थाना फजलगंज क्षेत्र में सड़क हादसे में एक व्यक्ति घायल अवस्था में सड़क पर पड़ा मिला।
इसी दौरान वहां से गुजर रहे अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. विपिन ताडा की नजर घायल व्यक्ति पर पड़ी।
उन्होंने तत्काल अपना वाहन रुकवाकर घायल की स्थिति का जायजा लिया।
बिना समय गंवाए अपने स्कॉर्ट वाहन से घायल को हैलट अस्पताल भिजवाने की व्यवस्था कराई।
समय रहते अस्पताल पहुंचने से घायल को आवश्यक चिकित्सकीय सहायता मिल सकी।
डॉ. विपिन ताडा की इस तत्परता ने पुलिस की मानवीय संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश की।
खाकी का यह मानवीय चेहरा बना चर्चा का विषय।




