1.50 करोड़ की लूट का सनसनीखेज खुलासा, वादी ही निकला साजिशकर्ता थाना आशियाना इलाके में व्यापारी से हुई 1 करोड़ 50 लाख रुपये की लूट का डीसीपी मध्य अर्पित विजयवर्गीय ने किया खुलासा

वरिष्ठ क्राइम संवाददाता

दिलीप सिंह रावत

राजधानी/ लखनऊ

1.50 करोड़ की लूट का सनसनीखेज खुलासा, वादी ही निकला साजिशकर्ता!

थाना आशियाना इलाके में व्यापारी से हुई 1 करोड़ 50 लाख रुपये की लूट का डीसीपी मध्य अर्पित विजयवर्गीय ने किया खुलासा।

आशियाना पुलिस और अपराध शाखा की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन क्लीन के तहत पूरे षड्यंत्र का किया पर्दाफाश।

चौंकाने वाली बात यह कि लूट की वारदात में मुकदमा दर्ज कराने वाला वादी ही साजिश में शामिल निकला।

पुलिस ने लखनऊ और गुजरात में दबिश देकर कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिसमें से 3 आरोपियों को पहले ही पुलिस था पकड़ा

24 अक्टूबर को औरंगाबाद अंडरपास के पास बाइक सवार बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई 1 करोड़ 23 लाख रुपये की नकदी की की बरामदगी।

वारदात में इस्तेमाल XUV कार और हीरो स्प्लेंडर बाइक के साथ लूट की रकम से खरीदी गई पल्सर बाइक और आईफोन भी बरामद हुए।

आरोपियों के पास से 315 बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस, मोबाइल फोन और एक स्वर्ण मुद्रा भी मिली।

गिरफ्तार आरोपियों में दो का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है, जिन पर लूट, चोरी और आर्म्स एक्ट के मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस की इस कार्रवाई से करोड़ों की लूट के पीछे रची गई साजिश बेनकाब हुई, जबकि बरामदगी के बाद अब आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

×
Date : 06 November 2026 Posted By : NEWS-DESK
1.50 करोड़ की लूट का सनसनीखेज खुलासा, वादी ही निकला साजिशकर्ता थाना आशियाना इलाके में व्यापारी से हुई 1 करोड़ 50 लाख रुपये की लूट का डीसीपी मध्य अर्पित विजयवर्गीय ने किया खुलासा
News Image

वरिष्ठ क्राइम संवाददाता

दिलीप सिंह रावत

राजधानी/ लखनऊ

1.50 करोड़ की लूट का सनसनीखेज खुलासा, वादी ही निकला साजिशकर्ता!

थाना आशियाना इलाके में व्यापारी से हुई 1 करोड़ 50 लाख रुपये की लूट का डीसीपी मध्य अर्पित विजयवर्गीय ने किया खुलासा।

आशियाना पुलिस और अपराध शाखा की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन क्लीन के तहत पूरे षड्यंत्र का किया पर्दाफाश।

चौंकाने वाली बात यह कि लूट की वारदात में मुकदमा दर्ज कराने वाला वादी ही साजिश में शामिल निकला।

पुलिस ने लखनऊ और गुजरात में दबिश देकर कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिसमें से 3 आरोपियों को पहले ही पुलिस था पकड़ा

24 अक्टूबर को औरंगाबाद अंडरपास के पास बाइक सवार बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई 1 करोड़ 23 लाख रुपये की नकदी की की बरामदगी।

वारदात में इस्तेमाल XUV कार और हीरो स्प्लेंडर बाइक के साथ लूट की रकम से खरीदी गई पल्सर बाइक और आईफोन भी बरामद हुए।

आरोपियों के पास से 315 बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस, मोबाइल फोन और एक स्वर्ण मुद्रा भी मिली।

गिरफ्तार आरोपियों में दो का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है, जिन पर लूट, चोरी और आर्म्स एक्ट के मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस की इस कार्रवाई से करोड़ों की लूट के पीछे रची गई साजिश बेनकाब हुई, जबकि बरामदगी के बाद अब आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *