विशेष रिपोर्ट
अनुराग सिंह बिष्ट
राजधानी/ दिल्ली
बड़ी खबर | पीएम मोदी का दिखा आत्मीय अंदाज, क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव के परिवार से की मुलाकात; बच्चों के साथ बिताए यादगार पल!
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव और उनके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान पीएम मोदी का बेहद आत्मीय और स्नेहपूर्ण अंदाज देखने को मिला।
मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री ने बच्चों के साथ समय बिताया और नन्हीं बच्ची रिद्धिमा से भजन भी सुना। बच्ची की प्रस्तुति पर पीएम मोदी ने तालियां बजाकर उसका उत्साह बढ़ाया। वीडियो में प्रधानमंत्री बच्चों के साथ स्नेहपूर्वक बातचीत और दुलार करते नजर आ रहे हैं।
इस खास मुलाकात में सूर्यकुमार यादव अपनी पत्नी देविशा और परिवार के साथ मौजूद रहे। सूर्यकुमार यादव ने इस दौरान 2026 टी20 विश्व कप की जीत का गोल्ड मेडल भी पहना हुआ था, जिसे प्रधानमंत्री ने हाथ में लेकर भारतीय क्रिकेट की इस उपलब्धि को सराहा।
प्रधानमंत्री मोदी ने इस खूबसूरत मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा—
“दीपावली के माहौल में राम और सरयू का आगमन हुआ है। इससे दीपावली का वातावरण और भी पावन एवं दिव्य हो गया है।”
सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री का यह आत्मीय अंदाज लोगों का ध्यान खींच रहा है।




