विशेष रिपोर्ट
अनुराग सिंह बिष्ट
राजधानी/ लखनऊ
*प्रतिबंधित संगठन शहजाद भट्टी नेटवर्क से जुड़े 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार करने तथा 01 बाल अपचारी को पुलिस निगरानी में लेने में यूपी एटीएस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।*
*प्रारंभिक पूछताछ में अभियुक्तों के पाकिस्तानी हैंडलर राना भाई के निर्देश पर लखनऊ में किसी पुलिस अथवा सेना के कार्मिक की टारगेट किलिंग की साजिश में संलिप्त होने के तथ्य प्रकाश में आए हैं। अभियुक्तों के कब्जे से एक विदेशी पिस्टल एवं 20 विदेशी कारतूस बरामद किए गए हैं।*
*प्रकरण में षड्यंत्र से जुड़े अन्य व्यक्तियों, स्थानीय सहयोगियों, हथियारों की आपूर्ति करने वाले नेटवर्क एवं वित्तीय लेन-देन की जानकारी प्राप्त करने हेतु की जा रही अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के संबंध में अपर पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था उत्तर प्रदेश, श्री अमिताभ यश की वीडियो बाइट।




