विशेष रिपोर्ट
अनुराग सिंह बिष्ट
राजधानी/ लखनऊ
उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी पाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए चरित्र सत्यापन के नियमों को और सख्त कर दिया गया है!
योगी सरकार ने हिंसा के जरिए व्यवस्था बदलने की गतिविधियों और गंभीर अपराधों में संलिप्तता को लेकर कड़ा रुख अपनाया है. नियुक्ति विभाग के प्रमुख सचिव एम. देवराज की ओर से जारी निर्देशों के मुताबिक, पुलिस को चरित्र सत्यापन की रिपोर्ट 30 दिन के भीतर देनी होगी!
चरित्र सत्यापन में पुलिस की भूमिका विशेष होगी जल्द से जल्द रिपोर्ट देनी होगी!




