वरिष्ठ संवाददाता
दिलीप सिंह रावत
उत्तर प्रदेश/ वाराणसी
*राष्ट्रीय एकता दिवस परेड के लिए वाराणसी जोन के 137 अतिथि गुजरात रवाना*
*एडीजी जोन ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना*
वाराणसी- गृह मंत्रालय की ‘नक्सल मुक्त भारत’ थीम पर 31 अक्टूबर को गुजरात के एकता नगर में होने वाली राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में शामिल होने वाराणसी जोन के 137 अतिथि वाराणसी जंक्शन प्लेटफार्म-9 से रवाना हुए। ट्रेन 20904 एकता नगर महामना एक्सप्रेस को अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।




