यूपी/ हेड
राजीव आनंद
राजधानी/ लखनऊ
*राजाजीपुरम में आवास विकास की जमीन पर गुडलक मैरिज हॉल, अब उसी जमीन पर आइसक्रीम पार्लर*
राजाजीपुरम के अली तरंग मैरिज हॉल के बगल में बना गुडलक मैरिज हॉल आवास विकास की जमीन पर बना हुआ है। इसके सभी मानक फेल बताए जा रहे हैं।
कुछ महीने पहले आवास विकास की टीम इसे तोड़ने आई थी। संचालकों ने समय मांगा तो विभाग ने समय दे दिया।
आरोप है कि तोड़ना तो दूर, समय मिलने के बाद उसी सरकारी जमीन को घेर कर आइसक्रीम पार्लर की दुकान खोल दी गई।
मैरिज हॉल में बुकिंग कभी-कभी होती है, लेकिन आइसक्रीम पार्लर से रोज की कमाई हो रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सब आवास विकास के अधिकारियों की मिलीभगत से हो रहा है। सरकारी जमीन पर कब्जा कर पहले मैरिज हॉल और अब उसी जमीन पर दुकान चलाई जा रही है।




