त्योहारों पर पर्यावरण संरक्षण का रखें ख्याल सिंगल यूज़ पॉलिथीन का ना करें इस्तेमाल श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में कपड़े के थैले वितरित करके नमामि गंगे ने दिया संदेश माता की तरह हितकारिणी नदियों को पॉलिथीन से बचाएं

विशेष रिपोर्ट

अनुराग सिंह बिष्ट

उत्तर प्रदेश/ वाराणसी

त्योहारों पर पर्यावरण संरक्षण का रखें ख्याल सिंगल यूज़ पॉलिथीन का ना करें इस्तेमाल

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में कपड़े के थैले वितरित करके नमामि गंगे ने दिया संदेश माता की तरह हितकारिणी नदियों को पॉलिथीन से बचाएं

त्योहारों पर पर्यावरण संरक्षण अपनाने और सिंगल-यूज़ प्लास्टिक (पॉलिथीन) का उपयोग न करने का संदेश देकर नमामि गंगे द्वारा बुधवार को काशी विश्वनाथ मंदिर और उसके आसपास के क्षेत्रों में कपड़े के थैले का वितरण किया गया।अभियान का उद्देश्य काशी विश्वनाथ धाम को पॉलिथीन मुक्त और गंगा को प्रदूषण मुक्त रखना तथा श्रद्धालुओं को प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना रहा। नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर द्वारा पर्यावरण संरक्षण के खातिर लोगों को प्लास्टिक की बोतलों, थैलियों या बर्तनों के बजाय कपड़े के थैले, जूट के बैग, बांस की डलिया और स्टील के बर्तनों का उपयोग करने की अपील की गई है। त्योहार के अवसर पर धार्मिक और प्राकृतिक जुड़ाव का संदेश दिया कि प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा करना ही सच्ची पूजा है। नमामि गंगे के स्वयंसेवी सदस्यों ने श्रद्धालुओं के साथ मिलकर धाम परिसर में स्वच्छता के लिए जन जागरण किया। नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक एवं नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला ने कहा कि बाबा विश्वनाथ हम सभी को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हैं। जनसामान्य का समग्र योगदान गंगा सहित उनकी सहायक नदियों की स्वच्छता हेतु मील का पत्थर साबित होगा। सिंगल यूज पॉलिथीन का उपयोग न करके हम पर्यावरण के सहयोगी बन सकते हैं। श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में आयोजित इस कार्यक्रम ने स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति एक नई जागरूकता का संचार किया, जो निश्चित रूप से समाज के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। सभी को मिलकर इस दिशा में प्रयास करने की आवश्यकता है ताकि हम अपने पर्यावरण को सुरक्षित रख सकें। आयोजन के दौरान सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक उपस्थित रहे।

×
Date : 28 October 2026 Posted By : NEWS-DESK
त्योहारों पर पर्यावरण संरक्षण का रखें ख्याल सिंगल यूज़ पॉलिथीन का ना करें इस्तेमाल श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में कपड़े के थैले वितरित करके नमामि गंगे ने दिया संदेश माता की तरह हितकारिणी नदियों को पॉलिथीन से बचाएं
News Image

विशेष रिपोर्ट

अनुराग सिंह बिष्ट

उत्तर प्रदेश/ वाराणसी

त्योहारों पर पर्यावरण संरक्षण का रखें ख्याल सिंगल यूज़ पॉलिथीन का ना करें इस्तेमाल

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में कपड़े के थैले वितरित करके नमामि गंगे ने दिया संदेश माता की तरह हितकारिणी नदियों को पॉलिथीन से बचाएं

त्योहारों पर पर्यावरण संरक्षण अपनाने और सिंगल-यूज़ प्लास्टिक (पॉलिथीन) का उपयोग न करने का संदेश देकर नमामि गंगे द्वारा बुधवार को काशी विश्वनाथ मंदिर और उसके आसपास के क्षेत्रों में कपड़े के थैले का वितरण किया गया।अभियान का उद्देश्य काशी विश्वनाथ धाम को पॉलिथीन मुक्त और गंगा को प्रदूषण मुक्त रखना तथा श्रद्धालुओं को प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना रहा। नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर द्वारा पर्यावरण संरक्षण के खातिर लोगों को प्लास्टिक की बोतलों, थैलियों या बर्तनों के बजाय कपड़े के थैले, जूट के बैग, बांस की डलिया और स्टील के बर्तनों का उपयोग करने की अपील की गई है। त्योहार के अवसर पर धार्मिक और प्राकृतिक जुड़ाव का संदेश दिया कि प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा करना ही सच्ची पूजा है। नमामि गंगे के स्वयंसेवी सदस्यों ने श्रद्धालुओं के साथ मिलकर धाम परिसर में स्वच्छता के लिए जन जागरण किया। नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक एवं नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला ने कहा कि बाबा विश्वनाथ हम सभी को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हैं। जनसामान्य का समग्र योगदान गंगा सहित उनकी सहायक नदियों की स्वच्छता हेतु मील का पत्थर साबित होगा। सिंगल यूज पॉलिथीन का उपयोग न करके हम पर्यावरण के सहयोगी बन सकते हैं। श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में आयोजित इस कार्यक्रम ने स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति एक नई जागरूकता का संचार किया, जो निश्चित रूप से समाज के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। सभी को मिलकर इस दिशा में प्रयास करने की आवश्यकता है ताकि हम अपने पर्यावरण को सुरक्षित रख सकें। आयोजन के दौरान सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *