वरिष्ठ संवाददाता
अशोक सिंह नेगी
उत्तर प्रदेश/ अयोध्या
*प्रयास ट्रस्ट ने नेताजी की स्मृति में लगाया रक्तदान शिविर*
___________________________
*लखनऊ/अयोध्या*।प्रयास ट्रस्ट के द्वारा नेताजी की स्मृति में राम अवध यादव की अध्यक्षता में आयोजित विचार-गोष्ठी व मेडिकल चेक अप व रक्तदान शिविर को सम्बोधित करते हुए समाजवादी पिछड़ावर्ग प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व गोशाईंगंज विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी/प्रत्याशी चौ.लौटनराम निषाद कहा कि समाजवादी पार्टी कहने में नहीं,करके दिखाने में विश्वास करती है।उन्होेंने कहा कि पीडीए समाज संक्रमण के दौर से गुजर रहा है। संवैधानिक संस्थाओं को नष्ट किया जा रहा है। पिछड़े- दलित -अल्पसंख्यक-आदिवासी एकजुट होकर 2027 में भाजपा को नहीं हटाये तो बहुजन समाज गुलामी के दौर में चला जायेगा।
प्रयास ट्रस्ट के कार्यक्रम को को सम्बोधित करते हुए निषाद ने कहा कि भाजपा द्वारा राममंदिर व धर्म का मुद्दा आगे कर नफरत फैलाने व किसानों,छात्र-नौजवानों का ध्यान असल मुद्दों से भटकाने का षडयंत्र किया जा रहा।
मंहगाई,बेरोजगारी,शिक्षा,रोजगार,नौकरी,किसानों की समस्या पर चर्चा न हो,इसके लिए धार्मिक मुद्दों को उछालकर गुमराह किया जा रहा हैं।उन्होंने नेताजी परमपूज्य मुलायम सिंह यादव के व्यक्तित्व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नेताजी ने सम्पूर्ण क्रान्ति के मकसद को मंडल कमीशन की रिपोर्ट को लागू कर व पंचायतीराज अधिनियम के द्वारा पिछङे-दलित, आदिवासी व महिलाओं को आरक्षण देकर सामाजिक परिवर्तन का ऐतिहासिक काम किये।
पूर्व विधान परिषद सदस्य हीरालाल यादव ने कहा कि चुनावी लाभ के लिए चुनाव से पूर्व योगी ने महिलाओं के खाते में 20 हजार भेजने की योजना बनाई जा रही है।चुनाव बाद यह कहकर कि यह लोन था,बिहार की तरह वसूली करेंगे।इसीलिए यह जो दें,ले लीजिए,लेकिन अपने बच्चों के भविष्य के लिए वोट सपा को ही दीजिएगा और अखिलेश यादव की सरकार बनने पर किसानों व महिलाओं का कर्ज माफ कर दिया जायेगा।
समाजवादी पार्टी अयोध्या के जिलाध्यक्ष जयसिंह यादव ने कहा कि यह चुनाव संविधान व लोकतंत्र को बचाने व बच्चों का भविष्य बचाने के लिए है।उन्होंने कहा कि भाजपा देश को लूटने व धर्म के नाम पर गुमराह कर रही है।
बीकापुर के पूर्व सपा प्रत्याशी हाजी फिरोज खां गब्बर ने कहा की भाजपा का सबका साथ सबका विकास का सिर्फ नारा देती है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव की सरकार ने बिना भेदभाव के इंटर पास बच्चों को लैपटॉप, इंटर पास बेटियों को आगे की पढ़ाई के लिए 30 हजार कन्या विद्याधन, शुल्क प्रतिपूर्ति व छात्रवृत्ति योजना,मुफ्त पढ़ाई-
मुफ्त सिंचाई-मुफ्त दवाई,
चिकित्सीय अनुदान,102 व 108 एम्बुलेंस सेवा,पुलिस मदद के लिए डायल-100 व 1090 की सेवा,किसान व मछुआरा बीमा योजना,बेरोजगारी भत्ता व समाजवादी पेंशन जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं को शुरू किया था,उसे भाजपा सरकार ने बंद कर दिया।सपा सरकार बनते ही सारी जनकल्याणकारी योजनाओं को और बेहतर तरीके से शुरू किया जायेगा।
मुलायम सिंह यादव यूथ बिग्रेड के जिलाध्यक्ष मो.शोएब खान ने सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि जो पढ़ेगा वही बढ़ेगा।उन्होंने निषाद,कश्यप,
लोधी,मौर्य,विश्वकर्मा,साहू,भुर्जी,नाई,सैनी,कहार,चौरसिया, माली,पटेल,राजभर,प्रजापति,चौहान,कुशवाहा,पाल आदि अतिपिछङी जातियों से अपनी संतानों को हरहाल में शिक्षा दिलाने और प्रतियोगी,दृढ़संकल्पी बनाने का आह्वान किया। कहा कि यादवों से ईर्ष्या नहीं प्रतिस्पर्धा करने की जरूरत है।
यूथ बिग्रेड के राष्ट्रीय सचिव विजय बहादुर वर्मा,समाजवादी पिछड़ावर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव जगन्नाथ पाल,रविन्द्र पाल छोटे आदि ने रक्तदान शिविर में ब्लड डोनेट किया।कार्यक्रम का संचालन बृजेश यादव व धन्यवाद ज्ञापन रामानंद फौजी ने किया।
प्रयास ट्रस्ट के सम्मेलन को शिवकुमार यादव,
बंशीलाल यादव एडवोकेट, संदीप यादव सनी,अरूण यादव, प्रो.विजय सिंह यादव, रामप्रताप यादव, नंदलाल मारती,शिवकुमार पाल एडवोकेट, धर्मचंद यादव, दयाशंकर भारती,नफीस भाई,रघुराज यादव, श्रीपाल यादव नंदबाबा आदि ने सम्बोधित किया।डा.एस.के.यादव, डा.सिद्धार्थ यादव,डा.जनार्दन प्रताप,डा.वी.पी.यादव, डा.गौरव वर्मा,डा.विन्ध्या यादव ,
डा.अंकिता यादव,डा.उदयराज यादव, डा.राजपाल वर्मा व नि:शुल्क नेत्र परीक्षण डा.शेषनारायण यादव और नि:शुल्क ब्लड जांच दीपक यादव व निवेशिका मिश्रा ने किया।




