उत्तर प्रदेश/ लखनऊ
यूपी/हेड
राजीव आनन्द
ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी यहियागंज में आज श्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व को समर्पित विशेष दीवान शाम 7:00 से 11:00 तक सजाया गया।

गुरुद्वारा सचिव मनमोहन सिंह हैप्पी ने बताया कि डॉ गुरमीत सिंह के संयोजन में श्री अमृतसर से आए भाई अमनदीप सिंह जी ने शबद कीर्तन द्वारा संगतो को निहाल किया।
पश्चात ज्ञानी गुरमीत सिंह जी ने श्री गुरु रामदास जी के जीवन पर प्रकाश डाला।

मनमोहन सिंह हैप्पी ने बताया कि श्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पर समर्पित एक विशेष समागम दिनांक 31 तारीख की रात एवं 1 तारीख को प्रातः 3:00 बजे से लेकर प्रात 6:00 बजे तक होगा जिसमें मुख्य रूप से भाई गुरशरण सिंह जी लुधियाना वाले विशेष रूप से पधार रहे हैं, एवं 8 नवंबर को दीपावली एवं बंदी छोड़ दिवस के अवसर पर विशेष दीवान सजाया जाएगा एवं दीपमाला की जाएगी
कार्यक्रम की समाप्ति पर गुरु का अटूट लंगर एवं मिष्ठान प्रसाद वितरित किया जाएगा।





