2027 के विधानसभा चुनाव में नसीमुद्दीन सिद्दीकी की विशेष भागीदारी

वरिष्ठ संवाददाता

अमित सिंह बिष्ट

राजधानी/ लखनऊ

*2027 के विधानसभा चुनाव में नसीमुद्दीन सिद्दीकी की विशेष भागीदारी*
___________________________

*लखनऊ:* सुपर इंडस्ट्रियल केएसए के डायरेक्टर एवं समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मोहम्मद यूनुस सिद्दीकी के कार्यालय में लखनऊ यूथ ब्रिगेड्स के उपाध्यक्ष रोहित अवस्थी की ओर से पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता मोहम्मद यूनुस सिद्दीकी ने की। इस अवसर पर नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

बैठक में विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक हस्तियों तथा कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर उत्तर प्रदेश के 2027 के विधानसभा चुनाव, वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों और पीडीए अभियान से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने अपने संबोधन में कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए राजनीतिक कार्यकर्ताओं को अभी से अपनी तैयारियां शुरू कर देनी चाहिए।

उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के पीडीए अभियान का उल्लेख करते हुए कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे इस अभियान को आगे बढ़ाने के लिए जनता के बीच जाएं और पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों से लोगों को अवगत कराएं।

नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि जनता से जुड़े मुद्दों, शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, महंगाई और सामाजिक न्याय जैसे विषयों को राजनीतिक चर्चा का हिस्सा बनाया जाना चाहिए।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए मोहम्मद यूनुस सिद्दीकी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और कहा कि इस प्रकार की बैठकों से राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को एक-दूसरे के विचार जानने तथा जनसमस्याओं पर चर्चा करने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि समाज के विभिन्न वर्गों के बीच आपसी सम्मान, भाईचारे और सद्भाव को बढ़ावा देना समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है।

बैठक के आयोजक रोहित अवस्थी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि युवाओं की राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी लोकतंत्र को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

इस अवसर पर 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों, पीडीए अभियान, जनसंपर्क और समाज के विभिन्न वर्गों की समस्याओं पर भी चर्चा की गई। राष्ट्रीय सामाजिक कार्यकर्ता संगठन के संयोजक मोहम्मद आफाक ने मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथियों का फूलों की माला पहनाकर एवं गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।

बैठक में विशेष रूप से अबू हुरैरा, मोहम्मद दानिश, रंजीत भारती, नूर खान, अमान सिद्दीकी, पीरू चाचा, भीष्म कुमार अनु, संजय यादव, फुरकान कुरैशी, अजय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
अंत में बैठक के आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए बैठक का समापन किया।

×
Date : 27 October 2026 Posted By : NEWS-DESK
2027 के विधानसभा चुनाव में नसीमुद्दीन सिद्दीकी की विशेष भागीदारी
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *