उत्तर प्रदेश/वाराणसी
यूपी/हेड
राजीव आनंद
लेडी सिंघम डीसीपी नीतू काद्दयान के नेतृत्व में पुलिस की मुस्तैदी से मातलदेई का विशाल मेला शांतिपूर्ण संपन्न।

गोमती जोन कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने वाली ‘लेडी सिंघम’ डीसीपी नीतू काद्दयान के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस प्रशासन हर चुनौती पर खरा उतर रहा है।
हाल ही में राजातालाब क्षेत्र के मातलदेई में आयोजित रामलीला, भरत मिलाप व रावण दहन के बाद लगा विशाल मेला पूर्ण सौहार्द और सुरक्षा के साथ संपन्न हुआ।

*डीसीपी लेडी सिंघम नीतू काद्दयान* की मजबूत पुलिसिंग रणनीति को धरातल पर उतारने के लिए *एडीसीपी नृपेंद्र कुमार* , थाना प्रभारी जितेन्द्र कुमार और चौकी प्रभारी सुनील कुमार पूरी टीम के साथ तैनात रहे।
अधिकारियों और सीमित पुलिस बल की इस मुस्तैदी ने साबित कर दिया कि कुशल नेतृत्व से हजारों की भीड़ को भी सुरक्षित नियंत्रित किया जा सकता है। क्षेत्र में इस चुस्त-दुरुस्त व्यवस्था की सराहना हो रही है।





