मलिहाबाद में मानकों के विपरीत मिट्टी खनन का आरोप, बेहता नाले से सटे गाटा संख्या 304 पर उठे सवाल

विशेष रिपोर्ट

अनुराग सिंह बिष्ट

राजधानी/ लखनऊ

ब्रेकिंग न्यूज मलिहाबाद

*मलिहाबाद में मानकों के विपरीत मिट्टी खनन का आरोप, बेहता नाले से सटे गाटा संख्या 304 पर उठे सवाल*

*फतेहनगर में कथित खनन को लेकर ग्रामीणों ने एसडीएम से फोन पर की शिकायत, कार्रवाई का इंतजार*

तहसील मलिहाबाद क्षेत्र के फतेहनगर में मिट्टी खनन को लेकर मानकों के उल्लंघन के आरोप सामने आए हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, गांव में गाटा संख्या 304 पर मिट्टी खनन किया जा रहा है। आरोप है कि उक्त गाटा संख्या बेहता नाले से बिल्कुल सटी हुई है, इसके बावजूद यहां खनन जारी है।

*ग्रामीणों का कहना है कि नाले के समीप खनन किए जाने से निर्धारित मानकों के पालन को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।*

*उनका दावा है कि बेहता नाले, नदी, आबादी और हाईटेंशन लाइन के आसपास खनन के लिए निर्धारित दूरी संबंधी नियमों का पालन किया जाना आवश्यक है।*

ऐसे में गाटा संख्या 304 पर हो रहे खनन की जांच कराई जानी चाहिए।

*ओवरब्रिज निर्माण की अनुमति की आड़ में निजी बिक्री का आरोप*

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि मिट्टी खनन ठेकेदार ओवरब्रिज निर्माण के लिए मिली अनुमति की आड़ में मिट्टी निकालकर निजी स्तर पर मोटी रकम लेकर बेच रहा है।

*एसडीएम से शिकायत, कार्रवाई पर निगाहें*

*मामले को लेकर ग्रामीणों ने एसडीएम मलिहाबाद से फोन पर शिकायत कर जांच और कार्रवाई की मांग की है।*

अब देखना होगा कि प्रशासन शिकायत को कितनी गंभीरता से लेता है और संबंधित गाटा संख्या पर हो रहे खनन की जांच कराकर नियमों के उल्लंघन की स्थिति में क्या कार्रवाई करता है।

ग्रामीणों की मांग है कि खनन स्थल का निरीक्षण कर अनुमति, निर्धारित सीमाओं और मिट्टी की बिक्री से जुड़े तथ्यों की जांच की जाए, ताकि नियमों के विपरीत खनन होने की स्थिति में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई हो सके। सूत्र द्वारा,

×
Date : 26 October 2026 Posted By : NEWS-DESK
मलिहाबाद में मानकों के विपरीत मिट्टी खनन का आरोप, बेहता नाले से सटे गाटा संख्या 304 पर उठे सवाल
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *