वरिष्ठ संवाददाता
अशोक सिंह नेगी
उत्तर प्रदेश/ मथुरा
*4 दिसंबर को मथुरा में शौर्य दिवस मनाएगा विश्व हिन्दू रक्षा परिषद : गोपाल राय*
___________________________
👉*26 अक्टूबर से ब्रजभूमि से शुरू हुई श्रीकृष्ण मंदिर निर्माण सनातन जनजागरण यात्रा*
*लखनऊ/गौतमबुद्ध नगर।* विश्व हिंदू रक्षा परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की पावन जन्मभूमि मथुरा में भव्य श्रीकृष्ण मंदिर निर्माण की मांग को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से परिषद की ओर से 26 अक्टूबर से 40 दिवसीय ‘श्रीकृष्ण मंदिर निर्माण सनातन जनजागरण यात्रा’ निकाली जाएगी। इस यात्रा के माध्यम से देशभर के सनातन धर्मावलंबियों को इस अभियान से जोड़ने और धार्मिक-सांस्कृतिक जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।
गोपाल राय ने नोएडा साईं उपवन सोसाइटी में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यात्रा का शुभारंभ ब्रजभूमि में अश्वमेध यज्ञ और संतों के आशीर्वाद के साथ किया जाएगा। मथुरा स्थित श्री पीतांबरा शक्तिपीठ, भारतीय रोड, श्रीधाम वृंदावन में भव्य श्रीकृष्ण मंदिर के शीघ्र निर्माण की कामना के साथ हवन-पूजन एवं अश्वमेध यज्ञ किया जाएगा । यज्ञ के पश्चात संतों का आशीर्वाद लेकर अभियान की शुरुआत करने की योजना है। इस दौरान ब्रजभूमि के संतों, धर्माचार्यों और सामाजिक प्रतिनिधियों से संपर्क कर श्रीकृष्ण मंदिर निर्माण की मांग को लेकर जनजागरण किया जाएगा।
गोपाल राय ने बताया कि जनजागरण यात्रा मथुरा से प्रारंभ होकर अयोध्या, काशी, प्रयागराज, हरिद्वार और ऋषिकेश सहित देश के प्रमुख धार्मिक नगरों तक पहुंचेगी। और मथुरा में ही 4 दिसंबर को यात्रा का समापन होगा | यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर संतों एवं धर्माचार्यों से भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया जाएगा। साथ ही, धार्मिक और सामाजिक संगठनों से संवाद स्थापित कर इस अभियान को व्यापक जनसमर्थन दिलाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि परिषद का उद्देश्य ब्रजभूमि से उठने वाली श्रीकृष्ण मंदिर निर्माण की मांग को देशभर के सनातन धर्मावलंबियों तक पहुंचाना है। इसके लिए जनसंपर्क अभियान, जनजागरण यात्राओं और संत-संपर्क कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को जोड़ा जाएगा।
गोपाल राय ने घोषणा की कि 4 दिसंबर को मथुरा में शौर्य दिवस मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न क्षेत्रों से सनातन धर्मावलंबियों के शामिल होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन श्रीकृष्ण मंदिर निर्माण की मांग को लेकर जनजागरण अभियान का महत्वपूर्ण पड़ाव होगा।
परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि अभियान को व्यापक स्तर पर पहुंचाने के लिए विभिन्न राज्यों में जनजागरण यात्राएं, संत-संपर्क कार्यक्रम और जनसंपर्क अभियान चलाए जाएंगे। इसके अंतर्गत श्रीकृष्ण मंदिर निर्माण की मांग से संबंधित पर्चे वितरित किए जाएंगे और धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों के साथ संवाद किया जाएगा।
गोपाल राय ने कहा, “भगवान श्रीकृष्ण की पावन जन्मभूमि मथुरा हमारी आस्था, संस्कृति और आध्यात्मिक परंपरा का महत्वपूर्ण केंद्र है। हमारा प्रयास है कि संतों के मार्गदर्शन और समाज के शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक सहयोग से श्रीकृष्ण मंदिर निर्माण की मांग को व्यापक जनसमर्थन मिले।”
उक्त अवसर पर प्रमुख रूप से अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनीष राय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप सिंह, राष्ट्रीय संगठन मंत्री हिमांशु धवल, प्रदेश अध्यक्ष बादल यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष शुभम श्रीवास्तव, प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा पंकज शर्मा, प्रदेश महामंत्री सोहनलाल शर्मा, कपिलदेव शर्मा, राम अवतार शर्मा, केशव सिंह, अभिषेक सिंह एवं अन्य लोग मौजूद रहेंगे |




