उत्तर प्रदेश/वाराणसी
यूपी/हेड
राजीव आनंद
वाराणसी एयर शो को लेकर काशी विश्वनाथ धाम में बदलेगी व्यवस्था! श्रावण सोमवार की तर्ज पर होंगे दर्शन।
वाराणसी में 22, 24 और 25 अक्टूबर को होने वाले एयर शो के मद्देनजर श्री काशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए विशेष इंतजाम किए जाएंगे। मंदिर प्रशासन ने सुगम दर्शन और सुरक्षा के लिए श्रावण सोमवार की तर्ज पर भीड़ प्रबंधन करने का निर्णय लिया है।

क्या-क्या होंगे इंतजाम ?
श्रद्धालुओं के प्रवेश और निकास मार्गों का सुव्यवस्थित संचालन, जरूरत के अनुसार बैरिकेडिंग की व्यवस्था, भीड़ के दबाव को नियंत्रित करने के लिए विशेष प्रबंधन, पुलिस, सीआरपीएफ और मंदिर प्रशासन के बीच समन्वय, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं की लगातार निगरानी।

17 अक्टूबर को मुख्य कार्यपालक अधिकारी सत्यम मिश्र की अध्यक्षता में हुई बैठक में इन व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि एयर शो के दौरान दर्शनार्थियों की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी तैयारियां समय से पूरी की जाएं।




