उत्तर प्रदेश/लखनऊ
यूपी/हेड
राजीव आनंद
तालकटोरा में पुलिस की लापरवाही उजागर – दुर्गा पंडाल के नाम पर रास्ता बंद, जनता जाम में फंसी।

थाना तालकटोरा, मीना बेकरी चौराहे के आगे चल रहे दुर्गा पंडाल में पुलिस ने दोनों तरफ से रास्ता बंद कर दिया और खुद मौके से गायब हो गई।
रास्ता बंद करने के बाद ट्रैफिक का क्या होगा, इसका कोई इंतजाम नहीं। दोनों तरफ ई-रिक्शा और अराजक तत्वों का जमावड़ा है, जनता ट्रैफिक में जूझ रही है।

उधर राज गार्डन के बगल में बने ZUDIO के बाहर सड़क पर खड़ी गाड़ियों से रोड जाम हो रही है, कल रात भी इसी लापरवाही से भीषण जाम लगा।
सबसे बड़ी बात – शराब की दुकान के बगल में ही पंडाल में पूजा चल रही है और वहीं शराब पीकर ई-रिक्शा चालकों का जमावड़ा मीना बेकरी के पास लगा है।

तालकटोरा पुलिस की लापरवाही हर जगह उजागर हो रही है, उच्च अधिकारी ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त कराएं।




