आज दिनांक 03.11.2026 को मुख्य चिकित्साधिकारी, लखनऊ के निर्देशों के क्रम में डा0 हेमन्त कुमार, अधीक्षक, नग0सामु0स्वा0केन्द्र अलीगंज, लखनऊ एवं डा0 आसमा, प्रभारी चिकित्साधिकारी

वरिष्ठ संवाददाता

अशोक सिंह नेगी

राजधानी/ लखनऊ

आज दिनांक 03.11.2026 को मुख्य चिकित्साधिकारी, लखनऊ के निर्देशों के क्रम में डा0 हेमन्त कुमार, अधीक्षक, नग0सामु0स्वा0केन्द्र अलीगंज, लखनऊ एवं डा0 आसमा, प्रभारी चिकित्साधिकारी, नग0प्रा0स्वा0केन्द्र फैजुल्लागंज, लखनऊ के निर्देशन में गठित 27 टीमों (जिसमें 01 एन0एम0ए0, बी0एच0डब्लू0 एवं क्षेत्रीय आशा सम्मिलित है) के द्वारा श्याम विहार, गौरभीट, हनुमन्तपुरम, केशवनगर, प्रीतीनगर, मिल्लतनगर, कृष्णलोक नगर, संत कबीरनगर, लक्ष्मीनगर, दाऊदनगर, मामा कालोनी, लोहारमऊ आदि क्षेत्रों में 2269 घरों में स्वास्थ्य सर्वेक्षण किया गया। क्षेत्र में आवश्यक चिकित्सीय सलाह, जॉच , दवायें, क्लोरीन गोलियों एवं ओ0आर0एस0 पैकेट का वितरण किया गया तथा स्वास्थ्य शिक्षा प्रदान प्रदान की गयी। क्षेत्र में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, लखनऊ कार्यालय एवं 108 रोगी वाहन की 24 घंटे तैनाती की गई है l मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा गनेश विहार कालोनी मे 45 जनसामान्य को चिकित्सा सुविधा का लाभ प्रदान किया गया ।
आज दिनांक 03.11.2026 को डेंगू के 21 नये धनात्मक रोगी पाये, जिसमें ऐशबाग-01, अलीगंज-03, चन्दनगर-04, गोसाईगंज,-01, इन्दिरानगर-06, चिनहट-02, रेडक्रास-02, सिल्वर जुबली-01, सरोजनीनगर-01 है।
वेक्टर जनित रोगो से बचाव हेतु “क्या करें, क्या न करें” सम्बंधित स्वास्थ्य शिक्षा
 मच्छरों की ब्रीडिंग रोकने के उपाय
1. घर के आस-पास पानी जमा न होने दे।
2. पानी से भरे हुए बर्तन एवं टंकियों को ढंक कर रखें।
3. हर सप्ताह कूलर के पानी को खाली करके साफ कपड़े से पोछ कर सूखा एवं साफ करने के बाद ही पुनः प्रयोग में लायें।
4. वाटर टैंक व कंटेनरों को ढक कर रखे, घर के अंदर व आसपास पानी को जमा न होने दे।
5. अनावश्यक कन्टेनर, कबाड़, टायर व नारियल के खोल में पानी जमा न होने दे। तत्काल उसका निस्तारण सुनिश्चित करे।
6. बर्ड बाथ, फूलदान आदि में प्रत्येक सप्ताह पानी बदले।
 स्वयं बचाव के उपाय
1. सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करे।
2. पूरी बांह के कपड़े पहनने।
3. मच्छर रोधी क्रीम लगायें।
4. बच्चों को घर से बाहर न निकलने दे।
5. दिन के समय मच्छरों के काटने से बचने के लिए फुल सिलिव्स के कपड़े पहने बुखार आने पर चिकित्सक की सलाह पर दवा का उपयोग करे।
 क्या न करे-
1. घर मे या घर के आस पास कूलर, बाल्टी, बैरल, फूलदान, बर्ड बाथ, फ्रीज, टायर व नारियल के खोल में पानी जमा न होने दे।
2. टूटे बर्तन, अनुपयोगी बोतल, टिन, पुराने टायर, और कबाड़ को घर मे न जमा होने दे और न ही घर के पास उन्हें फेके। उक्त चीजों का उचित निस्तारण सुनिश्चित कराए ताकि उसमे मच्छरों की ब्रीडिंग न हो पाए।
3. बुखार होने पर स्वंय से दवा न करे, चिकित्सक के परामर्श के उपरान्त ही दवा का उपयोग करें।
4. मौसमी बीमारियों से जुड़ी जानकारी, सहयोग एवं सहायता हेतु मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय लखनऊ कन्ट्रोल रूम नम्बर 0522-2622080 संपर्क कर सकते हैं।

×
Date : 03 November 2026 Posted By : NEWS-DESK
आज दिनांक 03.11.2026 को मुख्य चिकित्साधिकारी, लखनऊ के निर्देशों के क्रम में डा0 हेमन्त कुमार, अधीक्षक, नग0सामु0स्वा0केन्द्र अलीगंज, लखनऊ एवं डा0 आसमा, प्रभारी चिकित्साधिकारी
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *