विशेष रिपोर्ट
अनुराग सिंह बिष्ट
उत्तर प्रदेश/ प्रयागराज
*मिशन शक्ति अभियान फेज-6 नारी शक्ति को सशक्त बनाने की दिशा में नगर जोन कमिश्नरेट प्रयागराज के थाना सिविल लाइन्स पुलिस का सार्थक प्रयास*
__जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने एवं अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहने का दिया गया संदेश_
प्रयागराज। शासन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान तथा स्वावलंबन हेतु संचालित “मिशन शक्ति अभियान फेज-6” के क्रम में श्रीमान पुलिस आयुक्त महोदय व श्रीमान अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) महोदय के कुशल निर्देशन एवं पुलिस उपायुक्त नगर के कुशल पर्यवेक्षण में शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर नगर जोन, कमिश्नरेट प्रयागराज के थाना सिविल लाइन्स पुलिस की मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीम द्वारा विशेष जन-जागरूकता अभियान चलाया गया।
उक्त अभियान के अंतर्गत पुलिस टीम द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं से संवाद करते हुए उन्हें महिला सुरक्षा से जुड़े विभिन्न कानूनी प्रावधानों, आत्मरक्षा, महिला अधिकारों तथा शासन द्वारा महिलाओं के कल्याण एवं सशक्तिकरण के लिए संचालित योजनाओं के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।
जागरूकता कार्यक्रम के दौरान महिला पावर लाइन 1090, डायल 112, महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 तथा साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए महिलाओं एवं बालिकाओं को किसी भी प्रकार की असुरक्षा, छेड़छाड़, उत्पीड़न अथवा आपराधिक गतिविधि की स्थिति में तत्काल संबंधित हेल्पलाइन अथवा स्थानीय पुलिस से संपर्क करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। इसके अतिरिक्त ऑनलाइन धोखाधड़ी, सोशल मीडिया के दुरुपयोग एवं साइबर अपराधों से सुरक्षित रहने के उपायों के प्रति भी जागरूक किया गया।




