रिपोर्ट
अनुराग सिंह बिष्ट
राजधानी/ लखनऊ
दिव्या मित्तल का WhatsApp हुआ ब्लॉक, बोलीं- आपकी बात मुझ तक जरूर पहुंचे, इसलिए बनाया Google Form
लखनऊ/उत्तर प्रदेश। पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने सोशल मीडिया पर जारी अपने संदेश में बताया कि उनके वीडियो को लोगों की ओर से मिल रहे प्यार और समर्थन के लिए वह दिल से आभार व्यक्त करती हैं। उन्होंने कहा कि उनके पास इतने अधिक संदेश आने लगे कि WhatsApp ने उनका नंबर अस्थायी रूप से ब्लॉक कर दिया है।
दिव्या मित्तल ने अपने संदेश में कहा कि वह चाहती हैं कि लोगों की बात उन तक जरूर पहुंचे। इसी उद्देश्य से उन्होंने लोगों के लिए Google Form बनाया है, जिसके जरिए लोग अपनी बात और संदेश उन तक पहुंचा सकते हैं।
उन्होंने लोगों से हुई असुविधा के लिए माफी मांगते हुए कहा कि WhatsApp नंबर चालू होते ही इसकी सूचना दी जाएगी।
अपने संदेश के अंत में दिव्या मित्तल ने लोगों के प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।
मुख्य बात:
“आपकी बात मुझ तक जरूर पहुंचे, इसके लिए यह Google Form बनाया है।”




