वरिष्ठ संवाददाता
दिलीप सिंह रावत
राजधानी/लखनऊ
*मिशन शक्ति फेज 6.0 के तहत राजकीय हाईस्कूल बीबीपुर में छात्र-छात्राओं को किया जागरूक, पुलिस ने बताए हेल्पलाइन नंबर*
*थाना महिंगवा, जनपद लखनऊ।* मिशन शक्ति फेज 6.0 अभियान के तहत आज दिनांक 17/10/2026 को राजकीय हाईस्कूल बीबीपुर, थाना महिंगवा, लखनऊ में छात्र एवं छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने छात्र-छात्राओं को संबंधित पुलिस हेल्पलाइन नंबरों जैसे 112 (पुलिस आपात सेवा), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 108 (एम्बुलेंस), 1090 (वूमेन पावर लाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 102, 1930 (साइबर क्राइम हेल्पलाइन) एवं अन्य महत्वपूर्ण नंबरों की जानकारी दी।
साथ ही महिला सशक्तिकरण, महिला सुरक्षा केंद्र, महिला हेल्प डेस्क, पिंक बूथ, पिंक स्कूटी, साइबर क्राइम, यूपी कॉप एप आदि के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। साइबर क्राइम से बचाव के संबंध में जागरूक किया गया तथा हेल्पलाइन नंबर 1930 के उपयोग के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में सभी छात्र-छात्राओं को जागरूकता संबंधी पम्पलेट वितरित किए गए।
इसके साथ ही नशा मुक्त अभियान के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने और अपने साथियों को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।
पुलिस टीम ने कहा कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, हिंसा या असुरक्षा की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें, पुलिस आपकी सहायता के लिए सदैव तत्पर है।




