वरिष्ठ संवाददाता
अशोक सिंह नेगी
राजधानी/ लखनऊ/ इंदिरा नगर
*कुर्मांचल नगर में हुआ रामलीला का भव्य शुभारंभ*
*____________________________*
👉*प्रथम दिन ही रामलीला का आनंद लेने उमड़ पड़ी भारी भीड़*
*लखनऊ।* बहु प्रतीक्षित रामलीला का इंतजार अब समाप्त हुआ। कुर्मांचल नगर रामलीला समित द्वारा वर्षों से आयोजित हो रही रामलीला का आगाज़ आज से हुआ।
कुर्मांचल नगर स्थित रामलीला मैदान में इसका भव्यता के साथ आयोजन हुआ। रामलीला समिति के मीडिया प्रभारी विनोद सनवाल नें बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी रामलीला में स्थानीय लोगों द्वारा अभिनय किया जा रहा है जैसा कि हर बार यहां की रामलीला को लोग काफी पसंद करते हैं। उसी विश्वास और उत्साह को मजबूती के साथ रखने के लिए आज से रामलीला का मंचन प्रारम्भ हुआ है।
उन्होंने बताया कि एक सप्ताह तक चलने वाली रामलीला शाम 8.30 पर आरम्भ होती है। रामलीला के प्रथम दिन सबसे पहले श्री गणेश आरती के बाद श्री राम जन्म, पुष्प वाटिका में श्री राम, तड़का सुबाहु वध, गौरी पूजन, अहिल्या उद्धार के बाद धनुष यज्ञ का मंचन हुआ।
सनवाल नें आगे बताया कि राम का अभिनय देव भंडारी, लक्ष्मण का किरदार निभाया ओजस श्रीवास्तव, सीता के रूप में गौरी नेगी, अहिल्या का रोल कुमारी पवित्रा सनवाल और ताड़का बने लाल सिंह बिष्ट नें अपने अपने अभिनय की अमिट छाप बिखेरी।
रामलीला देखने आने वालों की आज पहले दिन ही भारी जमावड़ा दिखाई दिया। समित के अन्य सदस्यों के बेहतर इंतजाम की कार्यशैली भी दिखाई दी। यहां पंडाल में बैठने की उचित व्यवस्था के साथ पीने के पानी और सुरक्षा के इंतजाम भी किये गए हैं। आसपास के आम लोगों का आपसी समन्वय भी देखते ही बनता है।
अंत में उन्होंने बताया कि रामलीला समित के अध्यक्ष दीवान सिंह अधिकारी, महामंत्री विपिन सिंह, संस्कृतिक मंत्री नवीन चौधरी और कोषाध्यक्ष पंकज खर्कवाल के मार्गदर्शन में आज से रामलीला का सफल मंचन प्रारम्भ हुआ।




