माध्यमिक शिक्षक संघ चंदेल गुट नें शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी धीरेंद्र सिंह के लिए मांग वोट

वरिष्ठ संवाददाता

अमित सिंह बिष्ट

उत्तर प्रदेश/ लखनऊ/ रायबरेली

*माध्यमिक शिक्षक संघ चंदेल गुट नें शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी धीरेंद्र सिंह के लिए मांग वोट*
___________________________

*लखनऊ।* उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ चंदेल गुट का एक प्रतिनिधिमंडल जिला अध्यक्ष अशोक शुक्ला के नेतृत्व में रायबरेली जनपद के विभिन्न विद्यालयों का दौरा करके शिक्षक एमएलसी लखनऊ खंड निर्वाचन क्षेत्र के अधिकृत प्रत्याशी धीरेंद्र सिंह के लिए वोट मांगा।

प्रचार प्रसार एवं भ्रमण की कड़ी में जिला मंत्री डॉ. सुनील दत्त ने शिक्षकों से अपील किया कि लखनऊ खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव 23 अक्टूबर को है, सभी समय निकालकर वोट डालने अवश्य जाएं। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के सदस्य विधान परिषद के 11 खंड निर्वाचन क्षेत्रों का चुनाव हो रहा है। इस चुनाव में 6 शिक्षक खंड क्षेत्रों का चुनाव शामिल है। इसमें आगरा, मेरठ, बरेली, लखनऊ, वाराणसी एवं गोरखपुर फैजाबाद शामिल है।

लखनऊ खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में सात जिले प्रतापगढ़, रायबरेली, लखनऊ, सीतापुर, हरदोई, बाराबंकी और लखीमपुर खीरी के शिक्षक वोट डालेंगें । जिला मंत्री ने कहा कि चंदेल गुट के अधिकृत प्रत्याशी धीरेंद्र सिंह एक कर्मठ, जुझारू और निर्भीक प्रत्याशी हैं। वे शिक्षकों की समस्याओं के लिए सदैव संघर्ष करते हैं। शिक्षक नेताओं ने जिले के शिवमंगल मौर्य इंटर कॉलेज ऊंचाहार, सम्राट अशोक इंटर कॉलेज सवैया पुरवार, शिवनारायण सिंह विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गौरा, शांति मनोहर बालिका इंटर कॉलेज मुराईबाग, न्यू आदर्श इंटर कॉलेज मुराईबाग, श्री भागीरथी इंटर कॉलेज मुराईबाग, नेहरू इंटर कॉलेज कठगर, गांधी इंटर कॉलेज चंद्रभूषण गंज घोरवारा, भारतीय शिक्षा निकेतन खागीपुर संडवा आदि विद्यालयों का भ्रमण करके शिक्षकों की समस्याएं सुनी और वोट मांगा।

शिक्षक नेताओं ने शिक्षकों को भरोसा दिलाया कि वे पुरानी पेंशन की बहाली एवं इंटरमीडिएट एक्ट की धारा 21 व धारा 18 की बहाली के लिए सदैव संघर्ष करते रहेंगें। इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष आशुतोष कुमार मिश्रा एवं जिला संयुक्त मंत्री सचिन चंद्रा भी शामिल रहे।

×
Date : 16 October 2026 Posted By : NEWS-DESK
माध्यमिक शिक्षक संघ चंदेल गुट नें शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी धीरेंद्र सिंह के लिए मांग वोट
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *