बिरहा सम्राट हीरा लाल यादव के सम्मान में वाराणसी नगर निगम की ऐतिहासिक पहल, 10 लाख से बनेगा भव्य स्मृति द्वार

वरिष्ठ संवाददाता

अशोक सिंह नेगी

उत्तर प्रदेश/ वाराणसी

*बिरहा सम्राट हीरा लाल यादव के सम्मान में वाराणसी नगर निगम की ऐतिहासिक पहल, 10 लाख से बनेगा भव्य स्मृति द्वार*

*वाराणसी।* पद्मश्री से सम्मानित पूर्वांचल के सुप्रसिद्ध लोकगीत गायक एवं बिरहा सम्राट स्वर्गीय हीरा लाल यादव की स्मृतियों को सहेजने के लिए वाराणसी नगर निगम ने महत्वपूर्ण पहल की है। हुकुलगंज स्थित उनके पैतृक आवास के समीप लगभग *10 लाख रुपये की लागत से भव्य ‘बिरहा सम्राट हीरा लाल यादव स्मृति द्वार’* का निर्माण कराया जाएगा। इसका भूमि पूजन क्षेत्रीय पार्षद *बृजेश चन्द्र श्रीवास्तव* ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न कराया।

*लोक संस्कृति को मिलेगा सम्मान, नई पीढ़ी को मिलेगी प्रेरणा*

भूमि पूजन के अवसर पर पार्षद बृजेश चन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि स्वर्गीय हीरा लाल यादव ने बिरहा गायकी को पूर्वांचल ही नहीं, बल्कि पूरे देश में विशिष्ट पहचान दिलाई। उन्हें मिला पद्मश्री सम्मान पूरे काशी के लिए गौरव की बात है। स्मृति द्वार उनकी अमूल्य सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रखने के साथ आने वाली पीढ़ियों को लोक संगीत की समृद्ध परंपरा से जोड़ने का कार्य करेगा।

नगर निगम द्वारा स्वीकृत इस परियोजना का निर्माण हुकुलगंज में मुख्य मार्ग पर कराया जाएगा। निर्माण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे काशी की लोक कला और सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण की दिशा में सराहनीय कदम बताया।

*परिजनों और क्षेत्रीय नागरिकों ने दी श्रद्धांजलि*

कार्यक्रम में स्वर्गीय हीरा लाल यादव के परिजनों रामजी यादव, राज नारायण यादव, धन्नू भगत, सत्यनारायण यादव बल्लू, बचाऊ यादव एवं विजय यादव सहित भाजपा नेता व क्षेत्रीय प्रतिनिधि रविशंकर पटेल, नीरज सोनकर, मनोज श्रीवास्तव, दिनेश मौर्या, अनिल सिंह, अजय अग्रहरी, आशिक कुरैशी और अनुपम उपाध्याय समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

सभी ने बिरहा सम्राट को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए स्मृति द्वार निर्माण की पहल का स्वागत किया। यह द्वार आने वाले समय में हुकुलगंज की पहचान के साथ काशी की समृद्ध लोक संगीत परंपरा का प्रतीक बनेगा।

×
Date : 15 October 2026 Posted By : NEWS-DESK
बिरहा सम्राट हीरा लाल यादव के सम्मान में वाराणसी नगर निगम की ऐतिहासिक पहल, 10 लाख से बनेगा भव्य स्मृति द्वार
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *