जौनपुर में देर रात DM का बड़ा एक्शन! ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा और पारदर्शिता पर सख्त निर्देश

वरिष्ठ संवाददाता

अमित सिंह बिष्ट

उत्तर प्रदेश/ जौनपुर

*जौनपुर में देर रात DM का बड़ा एक्शन! ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा और पारदर्शिता पर सख्त निर्देश*

* भारत समाचार प्लस ✍️*

*जौनपुर।* आगामी निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी *सैमुअल पाल एन.* ने देर रात जिला निर्वाचन कार्यालय स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) की प्रगति और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि एफएलसी की पूरी प्रक्रिया निर्धारित मानकों, सुरक्षा व्यवस्था और तय प्रोटोकॉल के अनुरूप पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई जाए।

डीएम ने सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने और एफएलसी कार्य को निर्धारित समय एवं मानकों के अनुसार पूरा कराने पर जोर दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के निर्देशों के प्रति पूरी जिम्मेदारी और सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

* भारत समाचार प्लस सच के साथ सबसे आगे ✍️*

×
Date : 13 October 2026 Posted By : NEWS-DESK
जौनपुर में देर रात DM का बड़ा एक्शन! ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा और पारदर्शिता पर सख्त निर्देश
News Image

वरिष्ठ संवाददाता

अमित सिंह बिष्ट

उत्तर प्रदेश/ जौनपुर

*जौनपुर में देर रात DM का बड़ा एक्शन! ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा और पारदर्शिता पर सख्त निर्देश*

* भारत समाचार प्लस ✍️*

*जौनपुर।* आगामी निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी *सैमुअल पाल एन.* ने देर रात जिला निर्वाचन कार्यालय स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) की प्रगति और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि एफएलसी की पूरी प्रक्रिया निर्धारित मानकों, सुरक्षा व्यवस्था और तय प्रोटोकॉल के अनुरूप पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई जाए।

डीएम ने सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने और एफएलसी कार्य को निर्धारित समय एवं मानकों के अनुसार पूरा कराने पर जोर दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के निर्देशों के प्रति पूरी जिम्मेदारी और सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

* भारत समाचार प्लस सच के साथ सबसे आगे ✍️*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *