बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की निगरानी तेज, चिकित्सा शिविरों का निरीक्षण

विशेष रिपोर्ट

अनुराग सिंह बिष्ट

राजधानी/ लखनऊ

लखनऊ, 4 अक्टूबर 2026 (रविवार)। मुख्य चिकित्साधिकारी, लखनऊ डाॅ. एन.बी. सिंह ने रविवार को अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.बी.एन.यादव और अलीगंज सीएचसी के अधीक्षक डॉ. हेमंत कुमार के साथ फैजुल्लागंज क्षेत्र के दाउदनगर क्षेत्र का भ्रमण कर बाढ़ चिकित्सा कैंप का निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने सीएचसी काकोरी के जेहटा एवं सैंथा का सीएचसी अधीक्षक डॉ. के.डी. मिश्रा के साथ भ्रमण कर वहां बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुख्य चिकित्साधिकारी ने क्षेत्रीय आशा एवं एएनएम को 24 घंटे सतत निगरानी रखने तथा लोगों को आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही 4 अक्टूबर को मुख्य चिकित्साधिकारी, लखनऊ के निर्देशों के क्रम में डॉ. आसमा, प्रभारी चिकित्साधिकारी, नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र फैजुल्लागंज, लखनऊ, क्षेत्रीय आशा एवं एएनएम की टीम द्वारा फैजुल्लागंज क्षेत्र के नंदपुरम क्षेत्र के 45 घरों में स्वास्थ्य सर्वेक्षण किया गया। संत कबीरनगर क्षेत्र में मोबाइल मेडिकल वैन द्वारा 48 जनसामान्य को चिकित्सा सुविधा प्रदान किया गया।

क्षेत्रों में आवश्यक दवाओं, क्लोरीन की गोलियों एवं ओआरएस पैकेट का वितरण किया गया तथा लोगों को स्वास्थ्य शिक्षा प्रदान की गई। क्षेत्र में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, लखनऊ कार्यालय एवं 108 रोगी वाहन की 24 घंटे तैनाती की गई है। मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा मल्लाह टोला क्षेत्र में 53 जनसामान्य को चिकित्सा सुविधा का लाभ प्रदान किया गया।
वेक्टर जनित रोगो से बचाव हेतु “क्या करें, क्या न करें” सम्बंधित स्वास्थ्य शिक्षा
 मच्छरों की ब्रीडिंग रोकने के उपाय
1. घर के आस-पास पानी जमा न होने दे।
2. पानी से भरे हुए बर्तन एवं टंकियों को ढंक कर रखें।
3. हर सप्ताह कूलर के पानी को खाली करके साफ कपड़े से पोछ कर सूखा एवं साफ करने के बाद ही पुनः प्रयोग में लायें।
4. वाटर टैंक व कंटेनरों को ढक कर रखे, घर के अंदर व आसपास पानी को जमा न होने दे।
5. अनावश्यक कन्टेनर, कबाड़, टायर व नारियल के खोल में पानी जमा न होने दे। तत्काल उसका निस्तारण सुनिश्चित करे।
6. बर्ड बाथ, फूलदान आदि में प्रत्येक सप्ताह पानी बदले।
 स्वयं बचाव के उपाय
1. सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करे।
2. पूरी बांह के कपड़े पहनने।
3. मच्छर रोधी क्रीम लगायें।
4. बच्चों को घर से बाहर न निकलने दे।
5. दिन के समय मच्छरों के काटने से बचने के लिए फुल सिलिव्स के कपड़े पहने बुखार आने पर चिकित्सक की सलाह पर दवा का उपयोग करे।
 क्या न करे-
1. घर मे या घर के आस पास कूलर, बाल्टी, बैरल, फूलदान, बर्ड बाथ, फ्रीज, टायर व नारियल के खोल में पानी जमा न होने दे।
2. टूटे बर्तन, अनुपयोगी बोतल, टिन, पुराने टायर, और कबाड़ को घर मे न जमा होने दे और न ही घर के पास उन्हें फेके। उक्त चीजों का उचित निस्तारण सुनिश्चित कराए ताकि उसमे मच्छरों की ब्रीडिंग न हो पाए।
3. बुखार होने पर स्वंय से दवा न करे, चिकित्सक के परामर्श के उपरान्त ही दवा का उपयोग करें।
4. मौसमी बीमारियों से जुड़ी जानकारी, सहयोग एवं सहायता हेतु मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय लखनऊ कन्ट्रोल रूम नम्बर 0522-2622080 संपर्क कर सकते हैं।

×
Date : 04 October 2026 Posted By : NEWS-DESK
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की निगरानी तेज, चिकित्सा शिविरों का निरीक्षण
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *