अमर शहीद सरदार भगत सिंह की जन्म जयंती के उपलक्ष्य में खालसा इंटर कॉलेज में विचार संगोष्ठी का हुआ आयोजन

ब्यूरो रिपोर्ट

अमित सिंह बिष्ट

राजधानी/ लखनऊ

मुख्य अतिथि कॉलेज प्रबंधक स. राजेन्द्र सिँह बग्गा ने शहीद ए आजम के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

लखनऊ | खालसा इंटर कॉलेज में शहीद ए आजम सरदार भगत सिंह की जन्म जयंती के उपलक्ष्य में विचार संगोष्ठी का आयोजन किया | कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कॉलेज प्रबंधक स. राजेन्द्र सिंह बग्गा ने शहीद ए आजम के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए देश की आजादी में उनके अविस्मरणीय योगदान के लिए उन्हें नमन किया | कॉलेज प्रधानाचार्य स. विरेंद्र सिंह एवं उप प्रधानाचार्य नीरज श्रीवास्तव ने भी विद्यालय परिवार की ओर से शहीद ए आजम को श्रद्धांजलि अर्पित की |
अपने सम्बोधन में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री बग्गा जी ने कहा कि यह देश शहीदों का देश है | मानवीय मूल्यों एवं राष्ट्र -धर्म की रक्षा हेतु शहादत की शुरुआत सबसे पहले सिक्खों के पांचवे गुरु श्री गुरु अर्जन देव जी महाराज द्वारा दी गई शहादत से हुई | इनके बाद सनातन एवं राष्ट्र – धर्म की रक्षा हेतु श्री गुरु तेग बहादुर जी एवं उनके पुत्र सरवंश दानी साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंह जी एवं उनके चारों साहिबजादों की शहीदी हम सभी के लिए चिरकाल तक प्रेरणा पुंज बनी रहेगी |
उन्होने कहा कि देश -धर्म एवं मानवता की रक्षा हेतु अपनी शहादत तक देने की प्रेरणा हमें हमारे गुरुओं से मिली, उन्ही से हमें इस नक़्शे कदम पर चलने की शिक्षा मिली |
श्री बग्गा जी ने कहा कि चाहे देश की आजादी की बात हो अथवा राष्ट्र की रक्षा हेतु शहादत की बात हो, इसमें सिख कोम द्वारा दी गई शहादत का प्रतिशत सबसे ज्यादा है |
श्री बग्गा जी ने बताया कि ब्रिटिश अधिकारी जॉन सांडर्स की हत्या और लाहौर षड़यंत्र केस के मुकदमे के तहत अमर शहीद सरदार भगत सिंह व उनके साथ सुखदेव व राजगुरू को 23 मार्च 1931 को फांसी दी गई | देश की आजादी में सरदार भगत सिंह के अविस्मरणीय योगदान का समुचा देश हमेशा ऋणी रहेगा | उन्होने छात्रों से शहीद ए आजम के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया |
कॉलेज प्रधानाचार्य स. विरेंद्र सिंह ने अपने सम्बोधन में युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि शहीद ए आजम सरदार भगत सिंह की जन्म जयंती मनाना तभी सार्थक होगा ज़ब हम राष्ट्र की प्रगति में हम बदलती हुई सोच के अपना योगदान दें |
प्रवक्ता आलोक मिश्र ने अमर क्रन्तिकारी सरदार भगत सिंह के जीवन एवं देश की आजादी के लिए उनके द्वारा दी गई शहीदी पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि देश की आजादी के लिए उनका त्याग व बलिदान हम सभी के लिए चिरकाल तक स्मरणीय रहेगा | यह देश उनके द्वारा दी गई शहादत का ऋण कभी नही उतार पायेगा |
मुख्य अध्यापक स. जसविंदर सिंह के देशभक्ति भावना से ओतप्रोत संचालन में सम्पन्न हुए कार्यक्रम में कक्षा- 9 के छात्र प्रशांत ने देशभक्ति से ओतप्रोत कविता पढ़कर सभी के मन मस्तिश्क में जोश भर दिया |
कार्यक्रम में कॉलेज के समस्त शिक्षक – शिक्षिकायें एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी शामिल हुए |

×
Date : 01 October 2026 Posted By : ADMIN
अमर शहीद सरदार भगत सिंह की जन्म जयंती के उपलक्ष्य में खालसा इंटर कॉलेज में विचार संगोष्ठी का हुआ आयोजन
News Image

ब्यूरो रिपोर्ट

अमित सिंह बिष्ट

राजधानी/ लखनऊ

अमर शहीद सरदार भगत सिंह की जन्म जयंती के उपलक्ष्य में खालसा इंटर कॉलेज में विचार संगोष्ठी का हुआ आयोजन

मुख्य अतिथि कॉलेज प्रबंधक स. राजेन्द्र सिँह बग्गा ने शहीद ए आजम के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

लखनऊ | खालसा इंटर कॉलेज में शहीद ए आजम सरदार भगत सिंह की जन्म जयंती के उपलक्ष्य में विचार संगोष्ठी का आयोजन किया | कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कॉलेज प्रबंधक स. राजेन्द्र सिंह बग्गा ने शहीद ए आजम के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए देश की आजादी में उनके अविस्मरणीय योगदान के लिए उन्हें नमन किया | कॉलेज प्रधानाचार्य स. विरेंद्र सिंह एवं उप प्रधानाचार्य नीरज श्रीवास्तव ने भी विद्यालय परिवार की ओर से शहीद ए आजम को श्रद्धांजलि अर्पित की |
अपने सम्बोधन में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री बग्गा जी ने कहा कि यह देश शहीदों का देश है | मानवीय मूल्यों एवं राष्ट्र -धर्म की रक्षा हेतु शहादत की शुरुआत सबसे पहले सिक्खों के पांचवे गुरु श्री गुरु अर्जन देव जी महाराज द्वारा दी गई शहादत से हुई | इनके बाद सनातन एवं राष्ट्र - धर्म की रक्षा हेतु श्री गुरु तेग बहादुर जी एवं उनके पुत्र सरवंश दानी साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंह जी एवं उनके चारों साहिबजादों की शहीदी हम सभी के लिए चिरकाल तक प्रेरणा पुंज बनी रहेगी |
उन्होने कहा कि देश -धर्म एवं मानवता की रक्षा हेतु अपनी शहादत तक देने की प्रेरणा हमें हमारे गुरुओं से मिली, उन्ही से हमें इस नक़्शे कदम पर चलने की शिक्षा मिली |
श्री बग्गा जी ने कहा कि चाहे देश की आजादी की बात हो अथवा राष्ट्र की रक्षा हेतु शहादत की बात हो, इसमें सिख कोम द्वारा दी गई शहादत का प्रतिशत सबसे ज्यादा है |
श्री बग्गा जी ने बताया कि ब्रिटिश अधिकारी जॉन सांडर्स की हत्या और लाहौर षड़यंत्र केस के मुकदमे के तहत अमर शहीद सरदार भगत सिंह व उनके साथ सुखदेव व राजगुरू को 23 मार्च 1931 को फांसी दी गई | देश की आजादी में सरदार भगत सिंह के अविस्मरणीय योगदान का समुचा देश हमेशा ऋणी रहेगा | उन्होने छात्रों से शहीद ए आजम के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया |
कॉलेज प्रधानाचार्य स. विरेंद्र सिंह ने अपने सम्बोधन में युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि शहीद ए आजम सरदार भगत सिंह की जन्म जयंती मनाना तभी सार्थक होगा ज़ब हम राष्ट्र की प्रगति में हम बदलती हुई सोच के अपना योगदान दें |
प्रवक्ता आलोक मिश्र ने अमर क्रन्तिकारी सरदार भगत सिंह के जीवन एवं देश की आजादी के लिए उनके द्वारा दी गई शहीदी पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि देश की आजादी के लिए उनका त्याग व बलिदान हम सभी के लिए चिरकाल तक स्मरणीय रहेगा | यह देश उनके द्वारा दी गई शहादत का ऋण कभी नही उतार पायेगा |
मुख्य अध्यापक स. जसविंदर सिंह के देशभक्ति भावना से ओतप्रोत संचालन में सम्पन्न हुए कार्यक्रम में कक्षा- 9 के छात्र प्रशांत ने देशभक्ति से ओतप्रोत कविता पढ़कर सभी के मन मस्तिश्क में जोश भर दिया |
कार्यक्रम में कॉलेज के समस्त शिक्षक - शिक्षिकायें एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी शामिल हुए |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *