वरिष्ठ संवाददाता
दिलीप सिंह रावत
राजधानी/ लखनऊ
ब्रेकिंग न्यूज़
नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कैसरबाग पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा
पश्चिमी प्रभारी सत्यम कुमार ब्रह्मांड की आवाज
लखनऊ। नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को थाना कैसरबाग पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान अभिषेक भार्गव पुत्र सम्बारी लाल भार्गव, उम्र करीब 29 वर्ष निवासी 131/33 महमूदाबाद हाउस, थाना कैसरबाग, लखनऊ के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, 19 सितंबर 2026 को नाबालिग के घर से बिना बताए चले जाने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने तलाश कर नाबालिग को सकुशल बरामद किया। पीड़िता के बयान के आधार पर मुकदमे में धारा 64 बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई और अभिषेक भार्गव का नाम सामने आया।
इसके बाद से कैसरबाग पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार पतारसी-सुरागरसी और सर्विलांस के जरिए प्रयास कर रही थी। पुलिस के मुताबिक, 29 सितंबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर यूनिटी सिटी, बहादुरपुर, कल्याणपुर के पास घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने टीम को देखकर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिसकर्मियों ने आवश्यक बल प्रयोग और घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी का काम करता है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने लालच में आकर घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की। मामले में आरोपी को धारा 137(2)/64 बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका
आरोपी की गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अंजनी कुमार मिश्रा उपनिरीक्षक अरविन्द कुमार, उपनिरीक्षक चन्दन कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक प्रशान्त कुमार, महिला कांस्टेबल सुषमा मिश्रा तथा पश्चिमी जोन की सर्विलांस टीम शामिल रही




