लखनऊ।
यूपी/हेड
राजीव आनन्द
आज मैंने लखनऊ खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया है।

यह नामांकन मेरे लिए केवल एक चुनावी प्रक्रिया नहीं, बल्कि उन सभी शिक्षित साथियों, युवाओं, शिक्षकों और नागरिकों के प्रति अपनी जिम्मेदारी को स्वीकार करने का अवसर है, जिनसे मैं लगातार संवाद करती रही हूँ।
नामांकन कार्यक्रम में प्रतापगढ़ सांसद शिवपाल सिंह पटेल, लखनऊ सपा जिला अध्यक्ष जय सिंह जयंत, पूर्व राज्य मंत्री सपा राम सिंह राणा भी मौजूद थे।

जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को सुनना, उनके सुझावों को समझना और लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपनी भूमिका निभाना इसी भावना के साथ मैंने आज यह कदम आगे बढ़ाया है।
आज नामांकन हुआ है, अब आगे का सफर जनसंवाद, जनभागीदारी और लोकतांत्रिक जिम्मेदारी का है।
नामांकन के अवसर पर मिले स्नेह, विश्वास और शुभकामनाओं ने मुझे नई ऊर्जा के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प दिया है। मैं सभी साथियों और समर्थकों का हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ।

आने वाले दिनों में मेरा प्रयास रहेगा कि लखनऊ खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं के बीच निरंतर संवाद हो, उनके मुद्दों को समझा जाए और उनकी आवाज़ को लोकतांत्रिक मंच पर मजबूती से रखा जाए, अब लोकतंत्र के इस महत्वपूर्ण अवसर की ओर कदम बढ़ रहा है।
23 अक्टूबर को मतदान होगा।
मैं सभी पात्र मतदाताओं से अपील करती हूँ कि अपने लोकतांत्रिक अधिकार का जिम्मेदारी पूर्वक प्रयोग करें, मतदान अवश्य करें और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।





