वरिष्ठ संवाददाता
दिलीप सिंह रावत
राजधानी/ लखनऊ
डॉ देवेन्द्र प्रताप यादव द्वारा लिखित पुस्तक जहरीला बहुमत का विमोचन
__________
लखनऊ। डॉक्टर देवेन्द्र प्रताप यादव द्वारा लिखित पुस्तक जहरीला बहुमत का विमोचन कैफ़ी आजमी सभागार प्रथम तल गुरुद्वारा रोड पेपर मिल कॉलोनी लखनऊ में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन मिट्टी की बात, जागो पंच मासिक पत्रिका, बसावन इंडिया, रिहाई मंच के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता शोभा अक्षर सहायक संपादक हंस पत्रिका, डॉक्टर बी.पी. अशोक पूर्व आई.पी. एस., डॉक्टर कालीचरण सनेही पूर्व विभागाध्यक्ष लखनऊ विश्वविद्यालय, चन्द्र भूषण सिंह यादव लेखक एवं संपादक, नीरज पटेल प्रधान संपादक नेशनल जनमत, राम लगन सिंह यादव सेवा निवृत डिप्टी कमिश्नर वाणिज्, अजरामोविन, इंजीनियरिंग भीम राज, डॉक्टर सुविधा वत्स, सत्यम प्रजापति, सुरेन्द्र राव, डॉक्टर सरिता, अमर नाथ आदि मौजूद रहे।उद्घाटन केदारनाथ जी ने किया।




