हर्ष फायरिंग से पेट में लगी गोली आरोपी गिरफ्तार।

मु इदरीश, करंट विज़न संवाददाता
ताखा इटावा

थाना क्षेत्र ऊसराहार के अंतर्गत हर्ष फायरिंग के चलते एक युवक को लगी पेट में गोली पुलिस ने किया हर्ष फायरिंग करने वाला गिरफ्तार गोली लगने से घायल युवक का आगरा में हो रहा इलाज। थाना ऊसराहार पुलिस के अनुसार कस्बा ऊसराहार क्षेत्र के अंतर्गत दर्शन वाटिका उत्सव गार्डन में सुमित कुमार कश्यप पुत्र कृष्ण पाल निवासी ऊसराहार का शादी समारोह चल रहा था जिसमें उसका मित्र शेष कुमार यादव पुत्र तेजपाल निवासी ग्राम बलीपुर थाना नागला खंगर जनपद इटावा हाल पता जनता कॉलोनी सब्जी मंडी के पीछे थाना फ्रेंड्स कॉलोनी जनपद इटावा उम्र तकरीबन 43 वर्ष जोकि बीएसएफ जैसलमेर राजस्थान में तैनात है शादी समारोह में शामिल होने आया था।
खुशनुमा माहौल था चारों तरफ खुशियां ही खुशियां थी। इस शेष कुमार यादव ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से हर्ष फायरिंग कर दी जिसकी गोली वहां मौजूद पुष्कर गुप्ता पुत्र अवधेश कुमार गुप्ता निवासी ऊसराहार उम्र तकरीबन 27 वर्ष के पेट में जा लगी चारों तरफ चीख पुकार मच गई। घायल पुष्कर को तत्काल सैफई ले जाया गया जहां से डॉक्टर ने आगरा के लिए रेफर कर दिया ।आगरा के पुष्पांजलि हॉस्पिटल में जिसका इलाज चल रहा है। इटावा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि हर्ष फायरिंग करने वाले शेष कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसका लाइसेंस जम्मू कश्मीर से बनाया गया है । हम लोग इसकी बर्खास्तगी के लिए कमांडिंग अफसर को लिखकर भेजेंगे ताकि ऐसे जवान को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त किया जा सके।और इटावा पुलिस इस पर कड़ी कार्यवाही करेगी।

×
Date : 01 December 2025 Posted By :
हर्ष फायरिंग से पेट में लगी गोली आरोपी गिरफ्तार।
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *