समाजवादी व्यापार सभा दुकानदारों के साथ नही होने देगी भेदभाव

इटावा। सपा व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष राजीव चन्देल ने इटावा महोत्सव एवं प्रदर्शनी में अन्य जनपदों एवं देश भर से आए दुकानदारों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना।
दुकानदारों ने बताया नुमाइश प्रशासन और एक स्थानीय व्यापार कमेटी नुमाइश के दुकानदारों के उत्पीड़न में शामिल होकर गलत बयान दे रहे हैं जबकि अभी तक हम व्यापारियों की कोई सुनवाई नहीं हुई उलटा नुमाइश प्रशासन दुकानदारों को पीएसी बल के साथ धमका रहे हैं। दुकानदारों का कहना है उनका धरना प्रर्दशन शांतिपूर्ण तरीके से नुमाइश में गाँधी जी की प्रतिमा पर चल रहा है। जब तक हमारी जायज माँगो को नही माना जाता तब तक चलेगा। समाजवादी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष राजीव चन्देल ने कहा नुमाइश प्रशासन किसी भी दशा में इटावा नुमाइश को सजाने संवारने वाले व्यापारियों का उत्पीड़न न करे सपा व्यापार सभा नुमाइश के व्यापारियों के साथ है और उनको उनका हक दिला कर ही रहेगी।

×
Date : 01 December 2025 Posted By :
समाजवादी व्यापार सभा दुकानदारों के साथ नही होने देगी भेदभाव
News Image

इटावा। सपा व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष राजीव चन्देल ने इटावा महोत्सव एवं प्रदर्शनी में अन्य जनपदों एवं देश भर से आए दुकानदारों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना।
दुकानदारों ने बताया नुमाइश प्रशासन और एक स्थानीय व्यापार कमेटी नुमाइश के दुकानदारों के उत्पीड़न में शामिल होकर गलत बयान दे रहे हैं जबकि अभी तक हम व्यापारियों की कोई सुनवाई नहीं हुई उलटा नुमाइश प्रशासन दुकानदारों को पीएसी बल के साथ धमका रहे हैं। दुकानदारों का कहना है उनका धरना प्रर्दशन शांतिपूर्ण तरीके से नुमाइश में गाँधी जी की प्रतिमा पर चल रहा है। जब तक हमारी जायज माँगो को नही माना जाता तब तक चलेगा। समाजवादी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष राजीव चन्देल ने कहा नुमाइश प्रशासन किसी भी दशा में इटावा नुमाइश को सजाने संवारने वाले व्यापारियों का उत्पीड़न न करे सपा व्यापार सभा नुमाइश के व्यापारियों के साथ है और उनको उनका हक दिला कर ही रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *