दीपावली और भैया दूज पर सुरक्षा को लेकर अलर्ट पारा पुलिस, सड़कों पर उतरी पुलिस टीम; मोहन रोड चौकी प्रभारी ओमप्रकाश तिवारी कर रहे लगातार पैदल गश्त

वरिष्ठ संवाददाता

अमित सिंह बिष्ट

राजधानी/ लखनऊ

लखनऊ। दीपावली एवं भैया दूज के त्योहार को देखते हुए थाना पारा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है।

मोहन रोड चौकी प्रभारी ओमप्रकाश तिवारी, दिनेश यादव और अजय पटेल पुलिस फोर्स के साथ लगातार क्षेत्र में पैदल एवं वाहन गश्त कर रहे हैं।

चौकी प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम काकोरी मोड़ से लेकर फतेहगंज तक प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर लगातार भ्रमण कर रही है।

इस दौरान बाजारों, मुख्य रास्तों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष निगरानी रखी जा रही है।

साथ ही राहगीरों एवं वाहन चालकों को सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

त्योहारी सीजन में बाजारों में बढ़ती भीड़ और वाहनों के दबाव को देखते हुए पुलिसकर्मी सड़क पर मुस्तैद रहकर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने का प्रयास कर रहे हैं।

पुलिस की इस गश्त का उद्देश्य त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना और आम नागरिकों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना है।

दीपावली और भैया दूज को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए पारा पुलिस लगातार क्षेत्र में निगरानी बनाए हुए है।

×
Date : 08 November 2026 Posted By : NEWS-DESK
दीपावली और भैया दूज पर सुरक्षा को लेकर अलर्ट पारा पुलिस, सड़कों पर उतरी पुलिस टीम; मोहन रोड चौकी प्रभारी ओमप्रकाश तिवारी कर रहे लगातार पैदल गश्त
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *